फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and updates Cauvery Water Dispute DK Shivakumar cwrc instruction to release of water to Tamil Nadu

Updates: CWRC के निर्देश पर कर्नाटक डिप्टी सीएम ने जताई असमर्थता, कहा- तमिलनाडु को नहीं दे पाएंगे पानी

Tue, 31 Oct 2023 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 31 Oct 2023 02:55 PM IST
सार

सीडब्ल्यूआरसी के निर्देश के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि कृष्णाराजा सागर डैम में पर्याप्त पानी नहीं है, जो पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को दिया जाए। 

विज्ञापन
News and updates Cauvery Water Dispute DK Shivakumar cwrc instruction to release of water to Tamil Nadu
डीके शिवकुमार(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सीडब्ल्यूआरसी के निर्देश के अनुसार तमिलनाडु को पानी छोड़ने में राज्य की असमर्थता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि कावेरी में पर्याप्त पानी नहीं है। उनका यह बयान कवेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) द्वारा  सोमवार को कर्नाटक को 15 दिनों के लिए नवंबर एक से 2000 क्यूसेक पानी तमिलनाडु को देने के निर्देश के बाद आया। 
विज्ञापन


शिवकुमार, जिनके पास जल संसोधन विभाग है, उन्होंने कहा कि कृष्णाराजा सागर डैम में पर्याप्त पानी नहीं है, जो पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को दिया जाए। कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा, केआर डैम में पानी शून्य के बराबर है। हमारे पास पानी छोड़ने की ताकत नहीं है। उन्होंने मीडिया को बताया कि केआरएस और काबिनी बांधों से तमिलनाडु में प्राकृतिक रूप से 815 क्यूसेक पानी बहता है। शिवकुमार ने आगे बताया कि 51 टीएमसी पानी ही कावेरी में बचा हुआ है, लेकिन तमिलनाडु को रोजाना 13,000 क्यूसेक पानी की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के सीएम का रेलवे मंत्री से खास अनुरोध
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस के बंगलूरू-हुब्बाली- धाड़वाड़ रूट को बेलगावी तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।


उन्होंने रेलवे मंत्री से कहा कि कर्नाटक में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ने "धारवाड़, हुबली और दावणगेरे के बीच बेंगलुरु के के साथ कनेक्टिविटी में एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। बेलगावी उद्योगपतियों, छात्रों और पर्यटकों के एक सुविधाजनक स्थान है। 

भारतीय तटरक्षक प्रमुख ने जापान के पीएम से की बातचीत
भारतीय तटरक्षक प्रमुख महानिदेशक राकेश पाल ने जापान के टोक्यो में तीसरे तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी बातचीत की। इस सम्मेलन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यवस्था के रखरखाव और सहयोग की दिशा में कार्य करने के लिए किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed