कावेरी विवाद: तमिलनाडु BJP ने DMK के खिलाफ किया प्रदर्शन, काले कपड़े पहने; ट्विटर ट्रेंड बना 'गो बैक स्टालिन'
Cauvery row: के अन्नामलाई ने एक ट्वीट में मेकेदातु मुद्दे पर द्रमुक सरकार के 'ढीले रवैये' और अंतरराज्यीय नदी से तमिलनाडु के लिए उचित मात्रा में पानी न छोड़ने के लिए कर्नाटक के 'कांग्रेस शासकों' की आलोचना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु भाजपा इकाई ने कर्नाटक से जुड़े मेकेदातु विवाद को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी दो दिवसीय बंगलूरू यात्रा के दौरान पड़ोसी राज्य के समक्ष यह मुद्दा नहीं उठाया।
मुख्यमंत्री स्टालिन ने दो दिवसीय विपक्षी दलों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए कर्नाटक की राजधानी का दौरा किया था। राज्य भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने काली शर्ट पहने हुए अपनी एक तस्वीर ट्वीट की, जबकि उनकी पार्टी के वरिष्ठ सहयोगियों ने इस मामले पर सत्तारूढ़ द्रमुक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए काले कपड़े पहनकर राज्य भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किए।
भाजपा के विरोध के बीच ट्विटर पर 'गो बैक स्टालिन' टॉप ट्रेंड कर रहा था, कई यूजर्स ने मेकेदातु विवाद पर सीएम और सत्तारूढ़ डीएमके की आलोचना करने के लिए हैशटैग का इस्तेमाल किया। तमिलनाडु पड़ोसी राज्य के मेकेदातु में कावेरी नदी पर एक संतुलन जलाशय बनाने के कर्नाटक के प्रस्ताव का विरोध कर रहा है।
अन्नामलाई ने इससे पहले मांग की थी कि स्टालिन अपनी यात्रा के दौरान कर्नाटक के साथ कावेरी मुद्दे को उठाएं। उन्होंने एक ट्वीट में मेकेदातु मुद्दे पर द्रमुक सरकार के 'ढीले रवैये' और अंतरराज्यीय नदी से तमिलनाडु के लिए उचित मात्रा में पानी न छोड़ने के लिए कर्नाटक के 'कांग्रेस शासकों' की आलोचना की।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ द्रमुक स्वार्थी, विचारधारा विहीन गठबंधन (विपक्षी दलों के) के लिए तमिलनाडु के किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है और कर्नाटक का विरोध नहीं कर रही है। अन्नामलाई ने कहा, 'ऐसे समय में जब तमिलनाडु के किसानों को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा दंडित किया जा रहा है, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और द्रमुक गठबंधन पार्टी के नेता कांग्रेस के साथ दावत कर रहे हैं। तमिलनाडु के रैयतों के लिए उनकी यही चिंता है।'
उन्होंने कहा कि वह राज्य में अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह वैश्विक राजनीतिक दलों से संबंधित ब्रिक्स कार्यक्रम के लिए दक्षिण अफ्रीका में थे। उन्होंने काली शर्ट पहने और नारे लगाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की।