Cattle Smuggling Scam: टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने किया तलब, समन देने घर जाएंगे अधिकारी
सीबीआई अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए उनके बोलपुर स्थित आवास पर जा रहे हैं कि मंडल को व्यक्तिगत रूप से समन दिया जाए, जिससे वह यह न कह सकें कि उन्हें समन नहीं मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशु तस्करी मामले में टीमएसी नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई फिर से समन भेजने की तैयारी में है। इससे पहले उन्हें कल यानी सोमवार को तलब किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने सीबीआई दफ्तर पहुंचने से इंकार कर दिया था। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि टीएमसी नेता के बोलपुर स्थित आवास में समन पहुंचाने के लिए अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिससे वह जांच के सिलसिले में सीबीआई के सामने पेश हों।
उन्होंने बताया, सीबीआई अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए उनके बोलपुर स्थित आवास पर जा रहे हैं कि मंडल को व्यक्तिगत रूप से समन दिया जाए, जिससे वह यह न कह सकें कि उन्हें समन नहीं मिला। उन्होंने बताया, अनुब्रत मंडल को बुधवार को 11 बजे निजाम पैलेस कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।इस मामले की जांच के सिलसिले में संघीय एजेंसी पहले उनसे दो बार पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने हाल ही में इस मामले में जिले के विभिन्न स्थानों पर छापे मारे हैं। मंडल के अंगरक्षक सहगल हुसैन को भी जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है।
कल पेश किया था चौथा आरोपपत्र
सीबीआई ने सोमवार को आसनसोल की एक अदालत में पशु तस्करी मामले में अपना चौथा आरोपपत्र पेश किया था, जिसमें टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के अंगरक्षक सहगल हुसैन सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 40 पन्नों के आरोप पत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया कि हुसैन ने पशु तस्करों से धन को अनुब्रत मंडल तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो टीएमसी के बीरभूम अध्यक्ष हैं।
हुसैन के पास से मिले 49 संपत्तियों के दस्तावेज
मंडल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी हुसैन ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ताओं को उसके कब्जे में 49 संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। उन्होंने कहा कि हुसैन के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह तस्करों और पशुपालकों के सीधे संपर्क में था। सहगल के सोमवार को सीबीआई की हिरासत में 60 दिन पूरे हो गए और एजेंसी को कानून के मुताबिक शाम पांच बजे तक अपना प्रारंभिक आरोप पत्र दाखिल करना था।