फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cattle Smuggling Case: CBI raids in West Bengal at four locations

West Bengal: पशु तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल में CBI का छापा, टीएमसी पार्षद को हिरासत में लिया गया

Wed, 31 Aug 2022 01:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Aug 2022 01:02 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता और बोलपुर की चार लोकेशन पर सीबीआई के अधिकारी पहुंचे हैं। यहां तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
Cattle Smuggling Case: CBI raids in West Bengal at four locations
जांच करती सीबीआई टीम - फोटो : ANI

विस्तार

पशु तस्करी मामले में सीबीआई की टीम ने पश्चिम बंगाल में छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता और बोलपुर के चार ठिकानों पर सीबीआई के अधिकारी पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की है, वे सभी टीमएसी नेता अनुब्रत मंडल के करीबियों से जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


टीएमसी पार्षद को हिरासत में लिया
छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने एक टीएमसी पार्षद बिस्वज्योति बंद्योपाध्याय को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, पशु तस्करी घोटाले में गिरफ्तार अनुब्रत मंडल से पार्षद के घनिष्ठ संबंध थे और जांच के दौरान इनका भी नाम सामने आया था। अधिकारियों ने बताया, अनुब्रत मंडल के दो अन्य करीबियों के आवासों पर छापेमारी की गई है। अधिकारी ने बताया, हमारी जांच में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में इनकी भूमिका क्या है। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


अनुब्रत मंडल से हो सकती है पूछताछ
उधर, सीबीआई की टीम बंगाल की आसनसोल जेल में बंद टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल से पशु तस्करी मामले में पूछताछ कर सकती है। सीबीआई की चार सदस्यीय टीम सोमवार रात कोलकाता से आसनसोल पहुंची है। सीबीआई ने जांच में सहयोग नहीं करने पर बीरभूम जिले के टीएमसी अध्यक्ष मंडल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई ने जिले में कई जगह छापे मारकर बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए थे।


2020 में दर्ज किया था केस
सीबीआई ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था। इसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान सीमा सुरक्षा बल को 20,000 से ज्यादा पशुओं के कटे सिर मिले थे। इस मामले में पिछले दिनों उन्हें सीबीआई ने तलब किया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे थे। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बीरभूम जिले में उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहां से भारी संख्या में नकदी बरामद हुए थे। मंडल को सीबीआई ने 10 समन भेजे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed