{"_id":"6839555f5cb1a32f740a11e3","slug":"cash-worth-two-crores-recovered-from-the-flat-of-a-govt-engineer-in-odisha-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: सरकारी इंजीनियर के फ्लैट से दो करोड़ की नकदी बरामद, अफसरों को देखते ही खिड़की से फेंके नोटों के बंडल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: सरकारी इंजीनियर के फ्लैट से दो करोड़ की नकदी बरामद, अफसरों को देखते ही खिड़की से फेंके नोटों के बंडल
Fri, 30 May 2025 12:21 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 30 May 2025 12:21 PM IST
सार
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा और सतर्कता विभाग ने भुवनेश्वर के प्लान रोड्स आरडब्ल्यू डिवीजन के मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। इस दौरान उनके दो फ्लैट से करोड़ों की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
इंजीनियर के घर से बरामद नकदी।
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विस्तार
ओडिशा में विजिलेंस अफसरों ने शुक्रवार को एक सरकारी इंजीनियर के दो फ्लैट से दो करोड़ रुपये नकदी और आभूषण बरामद किए। आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच को पहुंची टीम ने जब इंजीनियर के फ्लैट को खंगाला तो नोटों के बंडल मिलने शुरू हो गए। इस बीच इंजीनियर ने अफसरों को आता देख खिड़की से 500-500 रुपये के नोटों के बंडल फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि बाद में इनको बरामद कर लिया गया। अफसरों की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने खुद बताया- "पाकिस्तान के एयरबेस, सैन्य ठिकाने हमने तबाह कर दिए"
अफसरों ने बताया कि सतर्कता अधिकारियों को देखते ही सारंगी ने भुवनेश्वर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंक दिए। गवाहों की मौजूदगी में नकदी बरामद की गई। सारंगी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया गया था।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हुई, तीन जजों ने ली शपथ; अब कोई भी पद रिक्त नहीं
विशेष न्यायाधीश विजिलेंस की ओर से वारंट जारी किए जाने के बाद एक साथ छापेमारी की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि सतर्कता टीम ने अंगुल के करदागड़िया में एक दो मंजिला आवासीय मकान, भुवनेश्वर और पुरी जिले के पिपिली के सिउला में फ्लैटों का पता लगाया। सारंगी के पैतृक घर और अंगुल जिले में उनके रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई। भुवनेश्वर में आरडी प्लानिंग एंड रोड के चीफ इंजीनियर के कार्यालय में भी छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ओडिशा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा और सतर्कता विभाग ने भुवनेश्वर के प्लान रोड्स आरडब्ल्यू डिवीजन के मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। इस दौरान उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए, जबकि सारंगी के अंगुल स्थित आवास से 1.1 करोड़ रुपये बरामद किए गए।#WATCH | Bhubaneswar: Odisha Vigilance Department conducted searches at 7 locations of Odisha Rural Works Division Chief Engineer, Baikuntha Nath Sarangi
विज्ञापन
About Rs 1 crore has been recovered from his flat in Bhubaneswar, while about Rs 1.1 crore has been recovered from his… pic.twitter.com/n8MQxYfU0Lविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 30, 2025
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने खुद बताया- "पाकिस्तान के एयरबेस, सैन्य ठिकाने हमने तबाह कर दिए"
अफसरों ने बताया कि सतर्कता अधिकारियों को देखते ही सारंगी ने भुवनेश्वर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंक दिए। गवाहों की मौजूदगी में नकदी बरामद की गई। सारंगी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया गया था।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हुई, तीन जजों ने ली शपथ; अब कोई भी पद रिक्त नहीं
विशेष न्यायाधीश विजिलेंस की ओर से वारंट जारी किए जाने के बाद एक साथ छापेमारी की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि सतर्कता टीम ने अंगुल के करदागड़िया में एक दो मंजिला आवासीय मकान, भुवनेश्वर और पुरी जिले के पिपिली के सिउला में फ्लैटों का पता लगाया। सारंगी के पैतृक घर और अंगुल जिले में उनके रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई। भुवनेश्वर में आरडी प्लानिंग एंड रोड के चीफ इंजीनियर के कार्यालय में भी छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन