{"_id":"5c03641fbdec22419e1f4790","slug":"cash-starved-devendra-fadnavis-government-got-500-crore-interest-free-loan-from-saibaba-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र की शिरडी ट्रस्ट ने की मदद, दिया 500 करोड़ का कर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र की शिरडी ट्रस्ट ने की मदद, दिया 500 करोड़ का कर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार कैश संकट से जूझ रही है। ऐसे में उसे शिरडी के साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट ने सहारा दिया है। ट्रस्ट ने सरकार को निलवांडे सिंचाई परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 500 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया है। इस परियोजना के जरिए अहमदनगर जिले की ज्यादातर तहसीलों की पीने के पानी की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा शासित सरकार ने जब ट्रस्ट से सिंचाई परियोजना को पूरा करने के लिए कर्ज मांगा तो भाजपा नेता सुरेश हवारे जोकि इसके अध्यक्ष भी हैं उन्होंने इसे मानने का निर्णय लिया। इससे पहले कभी भी राज्य संचालित किसी परियोजना को बिना ब्याज के कर्ज नहीं दिया गया है। इसके अलावा कर्जमाफी के लिए कोई समयसीमा भी तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ने एक फरवरी को कर्ज के लिए प्रस्ताव दिया था और दो किश्तों में फंड जारी करने का निर्देश शनिवार को दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट और गोदावरी-मराठवाड़ा सिंचाई विकास निगम ने इसके लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। यह मंदिर इतिहास में विशेष केस होगा।'
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना पर काफी लंबे समय से काम लंबित पड़ा था। परियोजना की कुल लागत 1,200 करोड़ रुपये की है, जिसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने 500 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जल संसाधन विभाग इस साल के बजट में 300 करोड़ का प्रावधान दे चुका है और अगले साल के बजट में 400 करोड़ रूपये देगा। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि नहर का काम दो साल में पूरा हो जाएगा।'