फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cash for query ethics committee meet on 7 november for draft report mahua moitra warns bjp

Cash for Query: एथिक्स कमेटी की मंगलवार को अहम बैठक, महुआ मोइत्रा ने दी चेतावनी

Mon, 06 Nov 2023 09:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 06 Nov 2023 09:51 AM IST
सार

महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को भी कमेटी पूछताछ के लिए बुलाए। 

विज्ञापन
cash for query ethics committee meet on 7 november for draft report mahua moitra warns bjp
महुआ मोइत्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने मामले की जांच कर रही लोकसभा की एथिक्स कमेटी (लोकाचार समिति) की मंगलवार को अहम बैठक होगी। एथिक्स कमेटी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, सुप्रीम कोर्ट के वकील देहाद्राई के साथ ही मामले में आरोपी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से पूछताछ कर चुकी है और माना जा रहा है कि 7 नवंबर को होने वाली बैठक में कमेटी मसौदा तैयार कर सकती है, जिसके बाद रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन


महुआ मोइत्रा ने लिखी एथिक्स चिट्ठी
वहीं महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को भी कमेटी पूछताछ के लिए बुलाए। महुआ मोइत्रा ने ये भी मांग की है कि उन्हें दर्शन हीरानंदानी और वकील जय अनंत देहाद्राई से आमने-सामने बैठकर सवाल-जवाब करने की इजाजत दी जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महुआ मोइत्रा की इस मांग पर एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि पहले 7 नवंबर को बैठक होने दीजिए, उसमें देखते हैं कि आगे क्या करना है, कमेटी के बाकी सदस्यों का क्या कहना है। उल्लेखनीय है कि बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने एक हलफनामा देकर ये बात स्वीकार की है कि महुआ मोइत्रा ने उन्हें संसद के गोपनीय लॉग इन पासवर्ड दिए थे, जिनकी मदद से दर्शन ने संसद के पोर्टल पर गौतम अदाणी से संबंधित कई सवाल पूछे थे। 
विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने दी चेतावनी
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में महुआ ने लिखा कि 'वह जानती हैं कि भाजपा मेरे खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की योजना बना रही है। उनका स्वागत है। मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि सीबीआई और ईडी को 13 हजार करोड़ के कोयला घोटाले में अदाणी के खिलाफ मामला दर्ज करने की जरूरत है ना कि मुझसे ये सवाल करने की मेरे पास कितने जोड़ी जूते हैं।' टीएमसी सांसद ने एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर द्वारा उनसे पूछे गए सवालों को भी अपमानजनक करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'भाजपा, इससे पहले कि आप एक महिला सांसद को फर्जी कहानी के आधार पर संसद से बाहर निकालें। याद रखें कि मेरे पास एथिक्स कमेटी के रिकॉर्ड की प्रतिलिपि  है। अध्यक्ष के घटिया, घिनौने और अप्रासंगित सवाल, विपक्ष का विरोध और मेरा विरोध, सब कुछ आधिकारिक ब्लैक एंड व्हाइट में मौजूद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महुआ मोइत्रा से एथिक्स कमेटी ने 2 नवंबर को पूछताछ की थी। इस दौरान अध्यक्ष के सवालों से नाराज होकर महुआ मोइत्रा एथिक्स कमेटी से नाराज होकर बाहर निकल गईं थी। मीडिया से बात करते हुए महुआ ने कमेटी के अध्यक्ष पर अनैतिक और अप्रांसगिक सवाल पूछने का आरोप लगाया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed