फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cash Back will now get less from digital payment on petrol pump

पेट्रोल पंप पर डिजिटल भुगतान से अब कम मिलेगा ‘कैश बैक’

Thu, 02 Aug 2018 08:00 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Cash Back will now get less from digital payment on petrol pump

पेट्रोल पंपों पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये शुरू की गयी ‘कैश बैक’ योजना में कटौती की गई है। ग्राहकों को ईंधन भराने के बाद डिजिटल भुगतान पर अब 0.75 प्रतिशत के बजाय केवल 0.25 प्रतिशत छूट मिलेगी। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के इरादे से 13 दिसंबर 2016 को पेट्रोल और डीजल खरीदने पर भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड जैसे प्लास्टिक मनी से किये जाने पर 0.75 प्रतिशत छूट दी जा रही थी। यह छूट ‘कैश बैक’ माध्यम से दी जा रही थी। भुगतान के तीन दिन के भीतर यह छूट राशि ग्राहकों के खाते में डाल दी जाती थी।
विज्ञापन


तेल कंपनियों ने अब पट्रोल पंप परिचालकों को दी सूचना में कहा है कि छूट कम कर 0.25 प्रतिशत कर दी गयी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप परिचालकों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर इस बारे में ग्राहकों को सूचना देने को कहा है। यह एक अगस्त 2018 से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ई-वालेट या मोबाइल वालेट के जरिये भुगतान पर 0.75 प्रतिशत छूट से पेट्रोल पर प्रति लीटर 57 पैसे और डीजल पर 50 पैसा प्रति लीटर छूट मिलती थी। छूट कम कर पेट्रोल पर अब 19 पैसा और डीजल पर 17 पैसा प्रति लीटर कर दी गई है।  दिल्ली में पेट्रोल की कीमत फिलहाल 76.43 रुपये लीटर जबकि डीजल की 67.93 रुपये लीटर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को उस समय चलन में रहे 500 और 1,000 रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा की। उसके एक माह बाद डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये कई प्रकार की छूट की पेशकश की गयी।


तब कहा गया था कि 4.5 करोड़ लोग दैनिक 1,800 करोड़ रुपये का पेट्रोल और डीजल खरीदतेहैं। नोटबंदी के बाद एक माह में डिजिटल भुगतान दोगुना होकर 40 प्रतिशत हो गया था। हालांकि, बाद में यह देखा गया कि अर्थव्यवस्था में नकदी आने के साथ ही डिजिटल भुगतान भी कम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed