फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   case registered against Maharashtra ministers Aslam Shaikh and Varsha Gaikwad at Bandra Police station in Mumbai

कार्रवाई: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख और वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

Mon, 28 Mar 2022 07:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 28 Mar 2022 07:42 PM IST
सार

इससे पहले भाजपा नेता मोहित कंबोज ने मुंबई पुलिस से असलम शेख और वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, दादर में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए असलम शेख ने कहा था कि हमने किसी सार्वजनिक जगह पर तलवार नहीं दिखाई है।

विज्ञापन
case registered against Maharashtra ministers Aslam Shaikh and Varsha Gaikwad at Bandra Police station in Mumbai
असलम शेख और वर्षा गायकवाड़ - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख और वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है। इन दोनों मंत्रियों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत के दौरान 26 मार्च को बांद्रा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में तलवार लहराने के आरोप में की गई है।

विज्ञापन

 
इससे पहले भाजपा नेता मोहित कंबोज ने मुंबई पुलिस से असलम शेख और वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, दादर में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए असलम शेख ने कहा था कि हमने किसी सार्वजनिक जगह पर तलवार नहीं दिखाई है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि बांद्रा में आयोजित कार्यक्रम में सिख समुदाय ने भी भाग लिया था और सिख समुदाय के लोगों ने उन्हें ये तलवारें दी थीं। इस दौरान असलम शेख ने भाजपा नेता मोहित कंबोज को याद दिलाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी कई बार विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान तलवार दिखाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed