फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   case registered against 17 person for uploading child abuse content

महाराष्ट्र: चाइल्ड पोर्न अपलोड करने पर 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Feb 2020 01:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Feb 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
case registered against 17 person for uploading child abuse content
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र में 17 लोगों के खिलाफ इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्न से जुड़ी वीडियो क्लिप अपलोड करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी के खिलाफ यह मुकदमा पोर्न कंटेंट अपलोड करने वाले इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) एड्रेस का मालिकाना हक होने के चलते किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को बताया कि पालघर जिले की वसई-विरार बेल्ट में पिछले साल 23 अप्रैल से 8 मई के बीच इन 17 आईपी एड्रेस से फेसबुक पर पोर्न कंटेंट अपलोड किया गया था।पालघर पुलिस के पीआरओ हेमंत काटकर के मुताबिक, विरार पुलिस ने दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की तरफ से भेजी गई शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट-2000 की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सभी आईपी एड्रेस के मालिक 20 से 35 साल के बीच की उम्र के हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है आईपी एड्रेस

इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) वह तरीका होता है, जिससे इंटरनेट या इंट्रानेट (घरेलू सर्वर) के जरिये एक कंप्यूटर से डाटा दूसरे कंप्यूटर को भेजा जाता है। आईपी एड्रेस का मालिकाना हक अमूमन उस संगठन या व्यक्ति का नाम बताता है, जिसके नाम पर वह आईपी पंजीकृत होता है।



व्यक्तिगत कंप्यूटर का अपना आईपी एड्रेस होता है, जबकि कंपनी में सर्वर पर सभी आईपी एड्रेस दर्ज होते हैं, जिनमें से कोई एक एड्रेस कंप्यूटर ऑन होते समय ग्रहण कर लेता है। किसी कंपनी के नेटवर्क से इंटरनेट पर कंटेंट अपलोड करने वाले की जानकारी पाने के लिए यह देखा जाता है कि अपलोड के समय उस कंटेंट से जुड़े आईपी एड्रेस को किस कंप्यूटर पर चलाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed