फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case of vandalism in Rahul Gandhi Wayanad office Kerala High Court orders stay on hearing against employees

राहुल गांधी के वायनाड दफ्तर में तोड़फोड़ का मामला: कर्मचारियों के खिलाफ सुनवाई पर रोक, केरल हाईकोर्ट का आदेश

Sat, 15 Jul 2023 04:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 15 Jul 2023 04:33 AM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जून 2022 में सीपीआई (एम) की छात्र शाखा ने राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।  इस दौरान सीपीआई (एम) कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर घुस गए और उन्होंने तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Case of vandalism in Rahul Gandhi Wayanad office Kerala High Court orders stay on hearing against employees
केरल हाईकोर्ट - फोटो : Social media

विस्तार

केरल हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय के कर्मचारियों को राहत दी है। कर्मचारियों पर आरोप था कि उन्होंने कार्यालय के अंदर रखी महात्मा गांधी की तस्वीर को कथित रूप से नुकसान पहुंचाया है। मामले में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजा विजयराघवन ने स्थानीय अदालत में कार्यवाही पर रोक लगाते हुए एक अंतरिम आदेश जारी किया। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जून 2022 में सीपीआई (एम) की छात्र शाखा ने राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।  इस दौरान सीपीआई (एम) कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर घुस गए और उन्होंने तोड़फोड़ की। कांग्रेस के वकील ने दावा किया कि अज्ञात युवकों मे तोड़फोड़ के दौरान महात्मा गांधी की तस्वीर को भी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, सीपीआई (एम) ने कांग्रेस के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निजी कर्मियों ने ही पहले तो महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया, इसके बाद सीपीआई (एम) नेताओं पर आरोप मढ़ दिया। कोर्ट ने मामले में 13 जुलाई को जारी आदेश में 2022 में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता को नोटिस भी जारी किया। 

विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्हें आरोपी बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं के वकील टी आसिफ अली ने कहा कि किसी भी गवाह ने कार्यालय में महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाने का कोई जिक्र नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायनाड में फंड जुटाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन
केरल में विकास के लिए कॉर्पोरेट्स से धन जुटान के लिए शुक्रवार को उत्तरी वायनाड जिले में सीएसआर कॉन्क्लेव आयोजित किया गया था। केरल के एक अधिकारी ने बताया कि यह अनूठी पहल थी। राज्य में पहली बार ऐसा आयोजन हुआ था। कई कॉर्पोरेट्स ने वायनाड के विकास के लिए फंड की पेशकश की। कॉन्क्लेव में 24 एजेंसियां कार्यक्रम में आई थीं। जबकि पांच एजेंसिया ऑनलाइन शामिल हुई थीं। अधिकारी ने कहा कि सम्मेलन सतत विकास और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए एक आदर्श पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed