मुंबई भाजपा अध्यक्ष लोढ़ा व अन्य के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा समेत लोढ़ा बिल्डर्स के निदेशकों के खिलाफ ठगी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। ठाणे में दर्ज मामले के अनुसार, इन पर वक्त पर फ्लैट का कब्जा नहीं देने का आरोप लगाया गया है।
कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर एवी देशमुख के अनुसार, स्थानीय अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया था लेकिन फ्लैट खरीदार और कंस्ट्रक्शन समूह के बीच आपसी सौहार्र्द से मामला सुलझा लिया गया है।
शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने तीन साल पहले ठाणे में बलकुम में लोढ़ा समूह के प्रोजेक्ट में एक फ्लैट खरीदा था। समूह ने 1300 वर्ग फुट के फ्लैट का कब्जा अगस्त 2017 में देने का वादा किया था लेकिन तय वक्त में उन्हें फ्लैट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ठाणे में कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने कंस्ट्रक्शन समूह के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।
अधिकारी ने बताया कि मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य के खिलाफ बृहस्पतिवार को आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि दोनों पक्ष ने शुक्रवार को मुलाकात की और शिकायतकर्ता को फ्लैट का कब्जा दे दिया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह अब मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। प्रक्रिया के अनुसार, अब मामले को बंद करने से पहले दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।