फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   case has been registered against man used to live with one wife at day and with other in night

एक पत्नी के साथ दिन में तो दूसरी के साथ रात में रहता था पति, केस दर्ज

Tue, 16 Apr 2019 02:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 16 Apr 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
case has been registered against man used to live with one wife at day and with other in night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay.com

गुजरात से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने दो शादी कर रखी थी। वह एक के साथ दिन में तो दूसरी के साथ रात में रहा करता था। लगभग नौ साल बाद मामले का खुलासा हुआ है। दरअसल, नौ साल पहले शख्स ने प्रेम विवाह किया था। उसके घर वालों को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसे मंजूरी नहीं दी।

विज्ञापन


इसके बाद घरवालों ने सामाजिक रीति-रिवाजों से उसकी दूसरी शादी कर दी। परिवार के दबाव में उसने नौ सालों तक दोनों पत्नियों के साथ रिश्ता बनाए रखा। दूसरी पत्नी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हाल ही में जब उसे इसका पता चला तो उसने महिला हेल्पलाइन-181 में शिकायत दर्ज कर दी।

विज्ञापन

इस तरह खुली पोल

शख्स ने 2011 में प्रेम विवाह किया था। पहली पत्नी से उसका ढाई साल का बेटा और दूसरी से पांच साल का बेटा है। हेल्पलाइन ने जब दोनों पत्नियों से पूछा कि उन्हें इतने लंबे समय तक इसका पता कैसे नहीं चला तो उन्होंने बताया कि वह एक के यहां दिन में और दूसरी के यहां रात में रहा करता था। वह नाइट शिफ्ट का बहाना बनाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर पहली पत्नी के साथ दिखा फोटो

दूसरी पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि मैंने फेसबुक पर पति की फोटो को एक लड़की के साथ देखा था। पूछने पर उन्होंने उसे दोस्त बताया था। 15 दिन पहले जब वह बाजार गई तो फेसबुक वाली लड़की मिल गई। फेसबुक का फोटो दिखाकर पूछा तो उसने कहा कि यह मेरे पति हैं।

ससुराल वालों ने कहा जो करना है कर लो

दूसरी पत्नी का आरोप है कि जब उसने अपने पति की पहली शादी के बारे में ससुरालवालों को बताया तो उन्होंने कहा कि हमें इसके बारे में मालूम है। उन्होंने कहा कि तुम्हें जो करना है कर लो। जिसके बाद मैंने मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के बाद से पति घर नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed