{"_id":"5d704fd18ebc3e93bd107f3c","slug":"case-filed-against-the-author-for-posting-a-disputed-post-about-people-excluded-from-nrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी से बाहर किए गए लोगों के बारे में विवादित पोस्ट करने वाली लेखिका के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआरसी से बाहर किए गए लोगों के बारे में विवादित पोस्ट करने वाली लेखिका के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 05 Sep 2019 05:29 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोदुंगल्लुर (त्रिशूर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोदुंगल्लुर (त्रिशूर)
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 05 Sep 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
एनआरसी
- फोटो : social media
राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) से बाहर किये गये लोगों के बारे में एक लेखिका द्वारा फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने को लेकर केरल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लेखिका ने पोस्ट किया है कि एनआरसी से बाहर किये गये लोगों का बंध्याकरण कर उन्हें हिरासत केंद्रों में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि धर्मों के बीच घृणा को बढ़ावा देने और सोशल मीडिया के माध्यम से नफरत फैलाने को लेकर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एक जांच अधिकारी ने बताया, हमें शिकायत मिली कि फेसबुक पर इंदिरा नाम की महिला द्वारा की गई पोस्ट धर्मों के बीच घृणा को बढ़ावा देने और नफरत फैलाने वाला है। हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला द्वारा फेसबुक पर किए गए कथित पोस्ट के स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया। इस पोस्ट में सुझाव दिया गया है कि जिन लोगों को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) से बाहर कर दिया गया है, उन्हें बंध्याकरण के बाद हिरासत केंद्र में रखा जाए।
विज्ञापन