{"_id":"5fd2c29c95a97b073229aee4","slug":"case-filed-against-fake-website-made-to-sell-laddus-of-tirupati","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरुपति: भगवान के भोग के लड्डू बेचने को बनाई फर्जी वेबसाइट, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तिरुपति: भगवान के भोग के लड्डू बेचने को बनाई फर्जी वेबसाइट, केस दर्ज
Fri, 11 Dec 2020 06:24 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
तिरुपति बालाजी का लड्डू प्रसादम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर लोग ठगने में भगवान को भी नहीं छोड़ते हैं। अब लूट सामने से नहीं तो ऑनलाइन ही सही। ऐसा ही एक मामला तिरुपति से सामने आया है। यहां फर्जी वेबसाइट के जरिए भगवान वेंकटेश के धर्मस्थल तिरुपति के लड्डुओं को अवैध रूप से बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
वहीं तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ओर से की गई शिकायत के बाद वेबसाइट को बंद कर दिया है और फर्जी वेबसाइट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सबसे पहले इसका पता सोशल मीडिया के जरिए ही चला था, इसके बाद मंदिर प्रशासन ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
प्रसाद को फर्जी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.बालाजीप्रसादम.कॉम के जरिए बेचा जा रहा था साथ ही वेबसाइट का दावा था कि वह कम कीमत देश भर में तिरुपति के लड्डओं को पहुंचा सकते हैं। हालांकि इस मामले में कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि भगवान वेंकटेश के इस धर्मस्थल में रोज हजारों भक्त भगवान के भोग का लड्डू पाते हैं। इस प्रसाद की खास बात यह कि तिरुपति प्रबंधन हर साल करीब दस करोड़ लड्डू बनवाता है और प्रत्येक लड्डू को पचास रुपये में बेचा जाता है साथ ही दुनिया के हर कोने में भगवान के भक्तों तक यह भगवान का भोग पहुंचाया जाता है।