फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case Against Former Top Official Of Rights Group Amnesty International For Offensive Remarks

एमनेस्टी इंटरनेशनल के पूर्व अधिकारी के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी के लिए मामला दर्ज

Fri, 05 Jun 2020 04:23 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jun 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Case Against Former Top Official Of Rights Group Amnesty International For Offensive Remarks
मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल

मानवाधिकारों की पैरवी करने वाले संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल के पूर्व कार्यकारी निदेशक आकार पटेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ विषयवस्तु पोस्ट करने के लिए एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों को सरकार के खिलाफ भड़काने का कथित तौर पर प्रयास किया। जे सी नगर थाने के पुलिस निरीक्षक द्वारा की गई शिकायत के बाद एक मामला दर्ज किया गया। इसमें आरोप लगाया गया कि पटेल द्वारा ट्विटर पर डाला गया पोस्ट भड़काऊ था।

विज्ञापन


पुलिस हिरासत में अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति की मौत के बाद अमेरिका के कई शहरों में विरोध प्रदर्शनों का हवाला देते हुए पटेल ने 31 मई को एक ट्वीट में कहा, ‘हमारे यहां भी दलितों, मुस्लिमों, आदिवासियों, गरीबों और महिलाओं को विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। इस पर दुनिया की नजर जाएगी।’ जनता को भड़काने और दंगा करवाने के इरादे से टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पटेल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के निदेशक अविनाश कुमार ने कहा, ‘बेंगलुरु पुलिस द्वारा आकार पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना इस बात का एक और उदाहरण है कि असहमति का अधिकार देश में किस तरह अपराध बनता रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंगलुरू पुलिस को अपनी ताकत का इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए और संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार के इस्तेमाल के लिए आकार पटेल को डराना-धमकाना बंद करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed