फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case against Actress Ramya for praising Pak

'पाकिस्तान नर्क नहीं' कहकर बुरी फंसी एक्ट्रेस, लगे देशद्रोह के आरोप

Tue, 23 Aug 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
Case against Actress Ramya for praising Pak
एक्‍ट्रेस रम्‍या

पाकिस्तान कोई नर्क नहीं कहकर विवादों में फंसी कांग्रेस की पूर्व एमपी और अदाकारा रम्या ने मामले पर माफी मांगने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि रम्या पर पाकिस्तान के समर्थन में बयान देने पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के पाकिस्तान पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ये टिप्पणी थी दी। रम्या ने कहा था, "पाकिस्तान नर्क नहीं है। मनोहर पर्रिकर ने जो कहा था वैसा नहीं है।" कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रम्या, जिनका वास्तविक नाम दिव्या स्पंदना है, ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के 'पाकिस्तान जाना नर्क जाने जैसा अनुभव रहा' वाले बयान के संदर्भ में कहा था, "पाकिस्तान नर्क नहीं है... वहां के लोग बिल्कुल हम जैसे हैं... उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया..."
विज्ञापन


दरअसल, दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन, यानी सार्क सम्मेलन के सिलसिले में की गई अपनी पाकिस्तान यात्रा के बाद रम्या ने यह बयान दिया था।

इसके बाद से ही 33-वर्षीय अभिनेत्री और वर्ष 2011 से कांग्रेस पार्टी नेता रम्या को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर 'राष्ट्रविरोधी' बयान देने के लिए लताड़ा जा रहा है, और राजधानी बेंगलुरू से लगभग 250 किलोमीटर दूर दक्षिणी कर्नाटक के कोडागु में एक वकील ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करवा दिया है। मिली खबरों में केस दर्ज करवाने वाले कटनामाने विट्ठल गौड़ा नामक वकील के हवाले से कहा गया है कि वह रम्या द्वारा पाकिस्तानियों की तारीफ किए जाने से 'स्तब्ध' हैं। मामले की सुनवाई इसी सप्ताह शनिवार को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रम्या ने किया माफी मांगने से इंकार

Case against Actress Ramya for praising Pak
social media comment

लेकिन रम्या ने मंगलवार को अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा, "मैं माफी नहीं मांगूंगी, क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया है... मैं अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हूं, और लोकतंत्र का यही अर्थ होता है..." रम्या ने यह भी कहा, "यह मजाक लगता है, जब कुछ लोग हत्या और ध्रुवीकरण जैसे आरोपों से भी बच निकलते हैं..."

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस-शासित कर्नाटक सरकार हाल ही में राज्य में आयोजित किए गए एक कश्मीर संबंधी कार्यक्रम के दौरान 'आजादी' के नारे लगने पर एमनेस्टी इंटरनेशनल के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाने को लेकर भी आलोचना झेल रही है।

देशद्रोह और दंगा करने का यह मामला भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पुलिस के पास पहुंचने पर दर्ज किया गया था, हालांकि इसमें अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed