फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case against 8 students for involvement in lip-lock competition in Mangaluru

Lip-lock video: छात्रों के बीच लिप-लॉक चैलेंज का वीडियो वायरल, आठ विद्यार्थियों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 22 Jul 2022 01:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मेंगलुरु
पीटीआई, मेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 22 Jul 2022 01:35 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आठों विद्यार्थियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 354, 354 (सी) और 120 (बी) और पॉक्सो और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Case against 8 students for involvement in lip-lock competition in Mangaluru
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक के मेंगलुरु के चर्चित लिप-लॉक केस में आठ छात्रों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहर के एक निजी अपार्टमेंट में इन छात्रों ने यह प्रतियोगिता रखी थी। इसका वीडियो वायरल हो गया था। इसे देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आठों विद्यार्थियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 354, 354 (सी) और 120 (बी) और पॉक्सो और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपियों में एक 17 साल का लड़का भी है, जिसने इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था। 
विज्ञापन

समझा जाता है कि आरोपी विद्यार्थी फरवरी में एक फ्लैट में एकत्रित हुए थे। उन्होंने लिप-लॉक प्रतियोगिता आयोजित की थी। वीडियो में एक लड़का और एक लड़की, दोनों अपनी स्कूली ड्रेस में लिप-लॉक दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके दोस्त तालियां बजाकर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ लड़कों ने दो लड़कियों का शोषण किया
सूत्रों ने कहा कि जांच में सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था कि सभी आठ लड़कों ने समूह में दो लड़कियों का अलग-अलग मौकों पर कई जगहों पर यौन शोषण किया। इनकी वीडियो क्लिप भी बनाई गई थी। 

मेंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि जांच को अंजाम तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन को विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। अनुशासनहीनता और कदाचार के ऐसे मामलों को पुलिस के संज्ञान में लाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed