{"_id":"638efdb77db93766f4590953","slug":"car-plunges-into-gorge-in-sikkim-two-killed-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim Car Accident News: सिक्किम में कार खाई में गिरी, दार्जिलिंग के व्यक्ति समेत दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim Car Accident News: सिक्किम में कार खाई में गिरी, दार्जिलिंग के व्यक्ति समेत दो की मौत, तीन घायल
Tue, 06 Dec 2022 02:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 06 Dec 2022 02:01 PM IST
सार
दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी कार में पांच लोग सिक्किम के संगदोरजी गांव जा रहे थे। उनकी कार कलुक-रेशी रोड पर सोमवार रात करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के लोकेश थापा और संगदोरजी के धीरेन गुरुंग के रूप में हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर कार दुर्घटना
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी सिक्किम में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। मृतकों में एक दार्जिलिंग का और दूसरा सिक्किम का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी कार में पांच लोग सिक्किम के संगदोरजी गांव जा रहे थे। उनकी कार कलुक-रेशी रोड पर सोमवार रात करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पटलेबास निवासी लोकेश थापा और संगदोरजी के धीरेन गुरुंग के रूप में हुई।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को निकालने में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद की। उनकी पहचान गजेन गुरुंग, कमल गुरुंग और राजेन गुरुंग के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि गेजिंग जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि हादसे में घायल लोग बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।