फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   car and passenger vehicle sell dips by 25 and 18 percent

जून में यात्री वाहन बिक्री में 18 फीसदी, कार बिक्री में 25 फीसदी गिरावट: सियाम

Wed, 10 Jul 2019 10:08 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 10 Jul 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
car and passenger vehicle sell dips by 25 and 18 percent
वाहनों की बिक्री - फोटो : PTI

देश में यात्री वाहनों की बिक्री जून में 17.54 प्रतिशत घटकर 2,25,732 वाहन रही। पिछले साल जून में यह आंकड़ा 2,73,748 वाहन था। घरेलू वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने बुधवार को जून के वाहन बिक्री आंकड़े जारी किए।

विज्ञापन


इसके अनुसार समीक्षावधि में कारों की घरेलू बिक्री भी 24.97 प्रतिशत घटी है। जून में यह आंकड़ा 1,39,628 कार रहा जो पिछले साल जून में 1,83,885 कार था। इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री भी 9.57 प्रतिशत घटकर 10,84,598 इकाई रही जो पिछले साल इसी अवधि में 11,99,332 इकाई थी।
विज्ञापन


कुल दोपहिया वाहन बिक्री जून में 11.69 प्रतिशत गिरकर 16,49,477 वाहन रही जो पिछले साल इस अवधि में 18,67,884 वाहन थी। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री समीक्षावधि में 12.27 प्रतिशत घटकर 70,771 वाहन रही जो पिछले साल जून में 80,670 वाहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियाम की रपट के अनुसार सभी श्रेणियों में वाहनों की बिक्री जून में 12.34 प्रतिशत घटकर 19,97,952 वाहन रही जो पिछले साल इसी माह में 22,79,186 वाहन थी। जून में सभी श्रेणियों के वाहनों की बिक्री घटी है। अप्रैल से जून की अवधि में यात्री वाहनों की बिक्री 18.42 प्रतिशत घटकर 7,12,620 वाहन रही जो जून 2018 में 8,73,490 वाहन थी।

वहीं सभी श्रेणियों में इस दौरान बिक्री 12.35 प्रतिशत गिरकर 60,85,406 वाहन रही जो पिछले साल इस अवधि में 69,42,742 वाहन थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed