कोरोना: पंजाब ने माना, टेस्ट सुविधाएं पर्याप्त नहीं, त्रिपुरा में एस्मा लागू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वीकार किया है कि कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ेगा। उन्होंने विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि आने वाले महीनों में ये चरम पर होगा। सितंबर तक देश की करीब 58 फीसदी आबादी इससे प्रभावित होगी। उन्होंने केंद्र से अपील की वह राज्यों को वित्तीय मदद दें। उन्होंने स्वीकारा कि पंजाब में आबादी के हिसाब से जितनी संख्या में लोगों की टेस्टिंग होनी चाहिए थी उतनी नहीं हुई हैं। 2.8 करोड़ की आबादी में अभी 2,877 लोगों की जांच हुई है। उन्होंने बताया कि पंजाब में बिना विदेश यात्रा की हिस्ट्री के कई मामले सामने आए हैं। राज्य में एक लाख 40 हजार लोग विदेश से आए हैं। इसमें दूसरे देशों में बसने वाले एनआरआई भी शामिल हैं। इन्हें क्वारंटीन किया गया है। निजामुद्दीन से 651 जमातियों के पंहुचने की सूचना थी।
त्रिपुरा में एस्मा लागू
त्रिपुरा सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात से राज्य में आवश्यक सेवा प्रबंधन अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया है। त्रिपुरा के एक सरकारी अस्पताल में कुछ नर्सों द्वारा मास्क और अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी की शिकायत किये जाने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया। त्रिपुरा, मध्य प्रदेश के बाद एस्मा लागू करने वाला दूसरा राज्य है। एस्मा के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना वारंट के गिरफ्तार करने का अधिकार पुलिस के पास होता है।