फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canine distemper virus threatens Gujarat lions now

गिर अभयारण्य के शेरों पर खतरा अभी बरकरार, लाइलाज है कैनाइन डिस्टैंपर वायरस

Sun, 07 Oct 2018 04:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 07 Oct 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
Canine distemper virus threatens Gujarat lions now

गुजरात के गिर अभयारण्य में 21 दिनों में 23 शेरों की मौत की वजह बने खतरनाक कैनाइन डिस्टैंपर वायरस का फिलहाल न कोई इलाज है न उसका संक्रमण रोकने के लिए कोई वैक्सीन। गुजरात से एक शेरनी के शव के सैंपल लेकर लौटी भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के विशेषज्ञों की टीम उसकी गहनता से जांच कर रही है। विशेषज्ञों ने कहा, गिर अभयारण्य में संक्रमण से प्रभावित शेरों को स्वस्थ शेरों से अलग रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह काम पूरी तरह संभव न होने की वजह से अन्य शेरों के जीवन पर अब भी खतरा बना हुआ है। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी (एनआईवी) ने मृत शेरों की जांच के बाद उनमें कैनाइन डिस्टैंपर नाम का वायरस मिलने की पुष्टि कर वन्य जीव विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक काफी खतरनाक किस्म का यह वायरस शेर, बाघ और गुलदार जैसे वन्य जीवों की प्रतिरोधक क्षमता को कुछ ही दिन में खत्म कर देता है, जिस वजह से उनकी मौत हो जाती है। गिर अभयारण्य में शेरों की मौत की जांच करने गई आईवीआरआई के वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम में शामिल डॉ. एके शर्मा का कहना है कि एनआईवी की जांच को नकारा तो नहीं जा सकता लेकिन आईवीआरआई अपने स्तर पर भी इसकी पुष्टि करना चाहता है। 
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि आईवीआरआई में कई स्तर पर जांच के बाद ही अंतिम नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। आईवीआरआई के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि गुजरात से लौटी विशेषज्ञों की टीम शेर के शव के सैंपल की जांच करा रही है। अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है इसलिए अभी कुछ कहना ठीक नहीं है। हमने गुजरात के वन अधिकारियों को संक्रमित शेरों को बाड़ा बनाकर उन्हें अलग रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed