{"_id":"660d7eee3fe331838603fb4d","slug":"candidate-not-declared-but-congress-has-started-the-work-of-giving-guarantees-mallikarjun-kharge-took-charge-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: प्रत्याशी घोषित नहीं, लेकिन कांग्रेस ने गारंटी देने का काम किया शुरू; खरगे ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: प्रत्याशी घोषित नहीं, लेकिन कांग्रेस ने गारंटी देने का काम किया शुरू; खरगे ने संभाला मोर्चा
Wed, 03 Apr 2024 09:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 03 Apr 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Mallikarjun Kharge
- फोटो :
PTI
विस्तार
कांग्रेस पार्टी अभी तक दिल्ली में अपने हिस्से की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है, लेकिन उसने उन मुद्दों की चर्चा करनी शुरू कर दी है जिसके आधार पर पार्टी मतदाताओं का समर्थन पाने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने लोगों के बीच पहुंचकर राहुल गांधी की उन गारंटियों को पहुंचाने का काम शुरु कर दिया है जिनसे समाज के अलग-अलग वर्गों को साधने की रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वयं बुधवार को इस अभियान की शुरुआत की।
दिल्ली के इस हिस्से से शुरुआत
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा से देशव्यापी घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में घर-घर जाकर पांच न्याय से जुड़ी 25 गारंटियों वाले कार्ड बांटेंगे और जनता को इन गारंटियों के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने लोगों को बताया कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर ये गांरटियां लागू की जाएंगी।
खरगे ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज तक मोदी की कोई गारंटी पूरी नहीं हुई है। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही गई थी, लेकिन युवा आज भी बेरोजगार हैं। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक यह योजना काम नहीं कर पाई।
क्या है कांग्रेस की गारंटी
- सरकार हमेशा गरीबों के साथ रहेगी। गरीबों के लिए काम करेगी।
- कांग्रेस ने युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय और हिस्सेदारी न्याय के अंतर्गत 25 गारंटियां दी हैं।
- इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर युवा न्याय गारंटी के अंतर्गत 30 लाख सरकारी नौकरियां भरी जाएंगी।
- शिक्षित युवाओं को सालाना एक लाख रुपये की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।
- पेपर लीक रोकने के लिए कानून और नीतियां बनाई जाएंगी।
- गिग श्रमिकों के लिए बेहतर काम-काजी नियम बनाए जाएंगे और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी।
- युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड बनाया जाएगा।
- नारी न्याय गारंटी के अंतर्गत गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
- केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
- आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील वर्कर को ज्यादा वेतन मिलेगा। केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।
- हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए एक अधिकार सहेली की नियुक्ति की जाएगी।
- सावित्री बाई फुले हॉस्टल के तहत भारत सरकार देशभर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का हॉस्टल बनाएगी और पूरे देश में इन हॉस्टलों की संख्या दोगुनी की जाएगी।
- श्रमिक न्याय के अंतर्गत दैनिक मजदूरी 400 रुपये की जाएगी।
- गरीबों को 25 लाख रुपये का हेल्थ-कवर मुफ्त में दिया जाएगा।
- मुफ्त इलाज, दवा, टेस्ट और सर्जरी की भी सुविधा मिलेगी।
- शहरी रोजगार गारंटी में शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना लाई जाएगी।
- सामाजिक सुरक्षा के तहत असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।
- सुरक्षित रोजगार के तहत मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद होगी।
- किसान न्याय के अंतर्गत किसानों को स्वामीनाथन फार्मूला के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाएगी।
- कर्ज माफी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग बनाया जाएगा।
- फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर होगा।
- किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी।
- किसानी के लिए जरूरी हर चीज से जीएसटी हटेगी।
- हिस्सेदारी न्याय के अंतर्गत सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती होगी।
- संवैधानिक संशोधन द्वारा 50 प्रतिशत सीमा हटाकर एससी, एसटी, ओबीसी को आरक्षण का पूरा हक दिया जाएगा।
- एससी-एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी के अंतर्गत जितनी एससी-एसटी जनसंख्या, उतना बजट; यानी ज्यादा हिस्सेदारी सुनिश्चित होगी।
- वन अधिकार क़ानून वाले पट्टों का एक साल में फैसला होगा। जहां एसटी सबसे ज्यादा होंगे, वहां पेसा कानून लागू होगा।