फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Candidate approached with complaint not getting job, Calcutta High Court took examination

कलकत्ता हाईकोर्ट: नौकरी न मिलने की शिकायत लेकर पहुंची अभ्यर्थी तो अदालत ने ले ली परीक्षा, दिया यह निर्देश

Sun, 17 Sep 2023 05:08 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 05:08 AM IST
सार

Calcutta High Court: कलकत्ता हाईकोर्ट ने योग्य होने के बावजूद नौकरी नहीं मिलने की शिकायत लेकर कोर्ट पहुंची अभ्यर्थी की कोर्ट में ही परीक्षा ले ली। कोर्ट ने अभ्यर्थी से शब्द व वाक्य लिखने को कहे, लेकिन अभ्यर्थी इसमें भी असफल हुई।

विज्ञापन
Candidate approached with complaint not getting job, Calcutta High Court took examination
Calcutta high court

विस्तार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने योग्य होने के बावजूद नौकरी नहीं मिलने की शिकायत लेकर कोर्ट पहुंची अभ्यर्थी की कोर्ट में ही परीक्षा ले ली। कोर्ट ने अभ्यर्थी से शब्द व वाक्य लिखने को कहे, लेकिन अभ्यर्थी इसमें भी असफल हुई। इस पर कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि इस विद्या व ज्ञान के साथ पढ़ाने मत जाइए।

विज्ञापन

 

हाईकोर्ट में कई अभ्यर्थियों ने याचिका दायर कर यह दावा किया था कि योग्य उम्मीदवार होने के बावजूद उन्हें शिक्षक की नौकरी नहीं दी गई। इस पर जस्टिस अभिजीत गांगुली ने सुनवाई करते हुए बोर्ड से इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के विडियो फुटेज पेश करने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जज ने अदालत में 16 मिनट 11 सेकंड का वीडियो चलाने को कहा। वीडियो देखने के बाद उन्होंने पूछा-बताइए तो दुर्गा कैसे लिखते हैं? याचिकाकर्ता ने लिखा- दूर्गा। इसके बाद जज ने बांग्ला में कहा, माठे चास करि (खेत में काम करता हूं या करती हूं), यह वाक्य लिखकर दिखाइए। याचिकाकर्ता ने लिखा- माठे चार करी (खेत में चार करती हूं)। 
 

विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि मैं कौन-सा विषय पढ़ाना चाहती हूं, यह पूछा गया था। इसके बाद जज ने पूछा कि क्या आप शिक्षक बनने योग्य हैं? जज ने याचिकाकर्ता से कहा, इस विद्या व ज्ञान के साथ कृपया आप पढ़ाने मत जाइए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed