फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canadian PM Surrounded on the invitation of Khalistani terrorists

भारत की आपत्ति के बाद कहा गलती हो गई, खालिस्तानी आतंकी को निमंत्रण पर घिरे कनाडा के PM 

Thu, 22 Feb 2018 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
 Canadian PM Surrounded on the invitation of Khalistani terrorists
खालिस्तानी आतंकी
कनाडा के पीएम जस्टिस त्रूदो का भारत दौरा विवादों में घिर गया है। पीएम के सम्मान में कनाडा के उच्चायुक्त द्वारा दिए जाने वाले भोज मबड खालिस्तनी आतंकी जसपाल अटवाल को निमंत्रण और इससे पहले मुंबई में अटवाल का त्रूदो की पत्नी सोफी त्रूदो के साथ डिनर ने दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्ते का जायका बिगाड़ दिया है। 
विज्ञापन


इस मामले में भारत की ओर से आपत्ति जताने के बाद पीएम त्रूदो ने अटवाल को दिए गए निमंत्रण को भूल माना और कहा कि अब इस भूल को सुधार लिया गया है। वैसे भी त्रूदो और उनकी पार्टी द्वारा कनाडा में खालिस्तानी आतंकयों को समर्थन के कारण उनकी भारत यात्रा को तवज्जो न मिलने की चर्चा थी। 
विज्ञापन


विवाद की शुरुआत तब हुई जब वर्ष 1986 में वैंकूवर आइलैंड में कैबिनेट मंत्री मलकीयत सिंह सिधू के हत्या के प्रयास के आरेपी आतंकी अटवाल की पीएम त्रूदो की पत्नी के साथ मुंबई में डिनर लेते फोटो वायरल हो गया। इसके तत्काल बाद यह जानकारी सामने आई कि पीएम त्रूदो के सम्मान में आयोजित भोज में अटवाल को भी निमंत्रण दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विवाद शुरू होने और भारत की ओर से आपत्ति जताने के बाद पीएम त्रूदो को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने अटवाल को निमंत्रण भेजे जाने को एक भूल बताया और कहा कि अटवाल को किसी भी सूरत में निमंत्रण नहीं दिया जाना चाहिए था। जानकारी मिले के बाद अब निमंत्रण पत्र रद्द कर इस भूल को सुधार लिया गया है।

 
गौरतलब है कि बीते हफ्ते 8 दिवसीय यात्रा पर पूरे परिवार के साथ भारत पहुंचे कनाडा के पीएम को ज्यादा तवज्जो नहीं दिए जाने की चर्चा हो रही थी। खालिस्तानी आतंकी से जुड़ा विवाद तब सामने आया है जब शुक्रवार को जस्टिन त्रूदो पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं। त्रूदो के खालिस्तानी समर्थकों का समर्थन के कारण भारत बेहद नाराज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed