फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   English Headline: Indian-Origin Student Shot Dead in Canad, Four Suspects Arrested Police Investigating News i

Canada Target Killing: कनाडा में लुधियाना के युवक की हत्या, टारगेट किलिंग की आशंका; अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2024 10:53 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 10 Jun 2024 10:53 AM IST
सार

लुधियाना से छात्र वीजा पर कनाडा पढ़ने गए युवराज की गोली मारकर हत्या से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। युवराज को कुछ समय पहले ही कनाडा में स्थायी निवासी का दर्जा भी मिल गया था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
English Headline: Indian-Origin Student Shot Dead in Canad, Four Suspects Arrested Police Investigating News i
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना से कनाडा में पढ़ने गए भारतीय छात्र की वहां गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 2019 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था, वर्तमान में कनाडा का स्थायी निवासी का दर्जा मिल गया था। जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय युवराज सेल्स एक्जिक्यूटिव था। उसके पिता राजेश गोयल लकड़ी का कारोबार करते हैं, वहीं मां शकुन गृहिणी हैं। युवराज का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है न ही उसकी किसी से कोई दुश्मनी थी। कनाडा पुलिस हत्या की जांच में लगी हुई है। वहीं परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


7 जून सुबह 8:46 बजे सरे पुलिस को एक कॉल आया, जिसमें पता चला कि 164 गली के 900 वें ब्लॉक में गोली चली है। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि युवराज मर चुका है। हालांकि पुलिस चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें सरे से 23 वर्षीय मनवीर बसरम, 20 वर्षीय साहिब बसरा, 23 वर्षीय हरकीरत और ऑनटेरियो से काइलोन फ्रानकोइस को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इन पर प्रथम डिग्री हत्या का आरोप है।
विज्ञापन


युवराज गोयल की बहन चारू सिंघला ने बताया कि वह कार डीलरशिप कंपनी में काम करता था। चारू ने बताया कि उसके परिवार को कोई आइडिया नहीं है कि उसे क्यों मारा गया। उन्हें नहीं पता कि युवराज का किसी घटना से कोई संबंध है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज के जीजा भवदीप ने बताया कि गोली लगने से ठीक पहले युवराज ने फोन पर अपनी मां से बात की थी। भवदीप ने बताया कि युवराज अपनी दिनचर्या के अनुसार जिम से वापस लौटा था। उसे कार से बाहर निकालकर गोली मार दी गई। 

वहीं पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के तुरंत बाद अधिकारियों को एक वाहन में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रारंभिक साक्ष्यों से पता चलता है कि यह लक्षित गोलीबारी थी, हत्या के जांच की जा रहीहै। पुलिस ने हत्या के बारें में किसी भी जानकारी या फिर क्षेत्र में वाहन चलाने वाले लोगों से डैश-कैमरा फुटेज के साथ संपर्क करने का आग्रह किया है।


सार्जेंट टिमोथी पिएरोटी ने कहा कि हम सर्रे आरपीएमसी, एयर 1 और लोअर मेनलैंड इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पांस टीम की कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं। लेकिन अभी और काम किया जाना बाकी है। इंटीग्रेटिड होमिसाइड जांच टीम के जांच करने में जुटी हुई है कि गोयल की हत्या क्यों की गई? उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि गोली निशाना लगाकर मारी गई है। हालांकि युवराज की हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed