फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Campaigning ends for fourth phase election of West Bengal assembly elections

बंगाल चुनाव: चौथे चरण का चुनाव प्रचार थमा, नेताओं ने खूब दिखाई ताकत

Fri, 09 Apr 2021 03:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Apr 2021 03:22 AM IST
सार

  •  भाजपा और तृणमूल ने किया जमकर प्रचार
  • चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को होगा मतदान

विज्ञापन
Campaigning ends for fourth phase election of West Bengal assembly elections
ममता बनर्जी और अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में हर चरण के साथ ही भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का होता जा रहा है। बंगाल में चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर बृहस्पतिवार को थम गया। सत्तारूढ़ तृणमूल की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जमकर प्रचार किया।

विज्ञापन


वहीं, भाजपा की ओर से इस चरण में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार की कमान संभाली। बंगाल में चौथे चरण के तहत पांच जिलों की कुल 44 विधानसभा सीटों पर 10 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान कूच बिहार, अलीपुरद्वार, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली जिले में होंगे।
विज्ञापन


इस चरण में गृहमंत्री ने कई रोड शो और रैलियां कीं। इस दौरान डोमजूर में बुधवार को गृहमंत्री ने एक रिक्शा चालक के घर भोजन भी किया। भाजपा नेताओं ने जहां राज्य में अगली सरकार भाजपा की बनने का दावा कर रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि बंगाल में गुजराती का राज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डोमजूर के लोगों से राजीव बनर्जी के लिए माफी मांगी जिन्होंने तृणमूल छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया। उन्होंने राजीब बनर्जी को मीरजाफर करार दिया। तृणमूल की ओर से चौथे चरण में बसपा सांसद जया बच्चन ने भी प्रचार किया।  संयुक्त मोर्चा भाजपा और तृणमूल के मुकाबले प्रचार अभियान में पीछे दिखा। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि अबकी बार संयुक्त मोर्चा की सरकार।

बता दें, कुल 373 प्रत्याशी इस चरण में चुनावी मैदान में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed