पर्यटक रात में भी कालका-शिमला की हसीन वादियों का ले सकेंगे नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप शिमला की हसीन वादियों का नजारा धूप के ढलने के बाद भी ले सकेंगे। रात के वक्त जब ट्रेन घनी वादियों व घुमावदार रास्ते से गुजरेगी तो पर्यटकों के लिए सफर बोझिल नहीं रहेगा। रेलवे कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन पर चलने वाली रेल मोटर कार को नाइट विजन कैमरे लगा कर अपग्रेड कर रहा है।
इसकी मदद से पर्यटक ट्रेन में बैठे हुए भी एलईडी स्क्रीन पर पहाड़ों की हसीन वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस मोटर कार को स्विट्जरलैंड में चलने वाले विस्टोडम कोच का लुक दिया जा रहा है। कोच की छत में स्मार्ट ग्लास लगाए गया है। इस ग्लास की खासियत यह है कि ज्यादा धूप होने पर इसे रिमोट से कंट्रोल किया जा सकेगा।
इस ट्रेन में ऑल वेदर एयर कंडीशनर लगाया गया है। जो सर्दियों में गर्म व गर्मी के मौसम में ठंडक देगी। उत्तर रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मेकेनिकल इंजीनियर अरुण अरोड़ा ने बताया कि इसी महीने रेल मोटर कार ट्रैक पर उतर जाएगी। इस तरह के चार रेल मोटर कार को आधुनिक सुविधाओं के अनुसार तैयार करना है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन
सैलानियों को जरूरतों का ध्यान में रख रेल मोटर कार को आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। इस ट्रेन में ही कॉफी वेंडिंग मशीन के साथ ही एयर प्यूरीफायर भी लगा है। सीट को आरामदायक बनाया गया है। ट्रेन के भीतर व बाहर गोल्ड स्टैंडर्ड की सजावट की गई है। खिड़की में काफी बड़ा शीशा लगाया गया है ताकि पर्यटक ठीक से नजारा ले सके। पहली बार इस रूट पर चलने वाली ट्रेन में यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
बढ़ेगी ट्रेन की रफ्तार
रेल मोटर कार को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कुल 40 लाख रुपया खर्च किया गया है। इसमें एक निजी कंपनी निर्मित इंजन लगाया गया है। इससे ट्रेन की रफ्तार थोड़ी बढ़ जाएगी। सौगी-शिमला के बीच यह ट्रेन 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।