फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Call center will help in digital transaction in rural areas

सरकार गांवों में कॉल सेंटर की मदद से सिखाएगी डिजिटल लेन-देन का तरीका

Thu, 22 Dec 2016 04:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 04:04 AM IST
विज्ञापन
Call center will help in digital transaction in rural areas
- फोटो : demo pic

ग्रामीण इलाके में कैशलेस ट्रांजेक्शन के प्रोत्साहन के लिए सरकार ग्रामीण इलाके के लोगों को कॉल सेंटर की मदद से प्रशिक्षण देगी। इस काम में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र का औद्योगिक संगठन नैसकॉम सरकार की मदद करेगा। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक इस काम के लिए नैसकॉम की तरफ से पहल की गई है। जल्द ही नैसकॉम के साथ मिलकर शहर व ग्रामीण दोनों ही इलाके में डिजिटल प्रशिक्षण का काम आरंभ किया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपने अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा (यूएसएसडी) की क्षमता बढ़ाने के लिए कहा है। यूएसएसडी की मदद से फीचर फोनधारक एसएमएस के जरिए लेनदेन कर सकते हैं। हाल ही में इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को लेकर टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक की थी। टेलीकॉम कंपनियों के मुताबिक अभी यूएसएसडी का इस्तेमाल कंपनियों की क्षमता से काफी कम है।
विज्ञापन


मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण इलाके में कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास किसी प्रकार का फोन नहीं है। उन्हें कैशलेस लेनदेन की जानकारी स्थानीय भाषा में दी जाएगी। नैसकॉम के सहयोग से गांवों के साथ शहरों में भी डिजिटल ट्रांजेक्शन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में शहरों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और व्यक्तिगत रूप से अभियान से जुड़े कर्मी लोगों को डिजिटल लेनदेन की जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में कॉल सेंटर व हेल्पडेस्क की स्थापना की जाएगी, जिसका काम लोगों को डिजिटल लेनदेने में आने वाली दिक्कतों को दूर करना होगा। कॉल सेंटर का काम जनधन खाताधारकों की मदद करना भी होगा। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक इन कॉल सेंटर में काम करने वालों के समूह बनाए जा रहे हैं और जागरूकता अभियान चलाने वालों का भी कार्यबल तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed