{"_id":"5f3dde508ebc3e3ca9062c5d","slug":"california-and-maharashtra-are-the-two-states-of-the-world-where-more-than-six-lakhs-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया व महाराष्ट्र दुनिया के दो राज्य, जहां छह लाख से अधिक मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैलिफोर्निया व महाराष्ट्र दुनिया के दो राज्य, जहां छह लाख से अधिक मरीज
Thu, 20 Aug 2020 07:53 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
कोरोना मरीज
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है। ब्राजील के बाद भारत प्रभावित देशों में तीसरे नंबर पर है। जॉन हापकिंस कोरोना वायरस रिसर्च सेंटर के अनुसार, अमेरिका में कैलिफोर्निया और भारत में महाराष्ट्र छह लाख कोरोना मरीज वाले पहले राज्य हैं।
विज्ञापन
जॉन हापकिंस के आंकड़ों के अनुसार, कैलिफोर्निया में बुधवार तक 6,40,499 मरीज मिले हैं। जबकि महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 6,15,477 हो गया है। कैलिफोर्निया में अब तक 11,523 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि महाराष्ट्र में 20,687 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कैलिफ़ोर्निया की तुलना महाराष्ट्र में 8918 अधिक मरीजों की मौत हुई है। यही नहीं पूरे दक्षिण अफ्रीका में कुल 5,92,144 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है और 12,264 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र में संक्रमण की रफ्तार कितनी तेज है जहां एक देश से भी अधिक मरीज हैं।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में एक करोड़ जांच, महाराष्ट्र में आधी भी नहीं
आंकड़ों के अनुसार, कैलिफोर्निया की कुल आबादी करीब 3.95 करोड़ है। यहां अब बुधवार तक कुल करीब 10,049,039 सैंपल की जांच हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक कुल जांच का आंकड़ा 30 लाख के करीब है जो कैलिफोर्निया का आधा भी नहीं है यहां की कुल आबादी करीब 12 करोड़ है।