अब कागज के बजाय डिजिटल माध्यम से कैलेंडर, डायरियां प्रकाशित करेंगे सरकारी विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने कैलेंडर और डायरी इत्यादि सामग्री का प्रकाशन कागज या प्लास्टिक के स्थान पर डिजिटल माध्यम से करने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ओर से छपवाए जाने वाले सभी कैलेंडर, डायरी और अन्य संबंधित सामग्री अब कागज के स्थान पर डिजिटल माध्यम से प्रकाशित की जाएगी।
All calendars, diaries & other similar materials, which were earlier printed in physical format, will now be done digitally by Ministries/Depts/PSUs/PSBs. Depts & all other organs of the government to adopt innovative means to use digital or online methods: Ministry of Finance pic.twitter.com/RD0JFAHM6Z
— ANI (@ANI) September 2, 2020
वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार के सभी विभाग और संगठन इन वस्तुओं के प्रकाशन के लिए अब डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों का विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल करेंगे। इस संबंध में जारी एक पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि कॉफी टेबल बुक के प्रकाशन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है और इसके लिए ई-बुक के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।