{"_id":"5e7fbdea8ebc3e76876a22f8","slug":"calcuttca-highcourt-to-hear-urgent-matter-via-skype","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus lockdown: कलकत्ता हाईकोर्ट में स्काइप से होगी महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus lockdown: कलकत्ता हाईकोर्ट में स्काइप से होगी महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई
Sun, 29 Mar 2020 02:52 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 29 Mar 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
Calcutta High Court
- फोटो : www.calcuttahighcourt.gov.in
पूरे देश में लॉकडाउन लगने के कारण बड़े-बड़े संस्थाओं में भी काम प्रभावित हो रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा गया है कि अभी सिर्फ महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की जाएगी और यह सिर्फ स्काइप के माध्यम से होगी।
विज्ञापन
कोर्ट की ओर से बताया गया है कि सुनवाई के लिए भौतिक रूप से मौजूद रहने में संक्रमण का खतरा है इसलिए अब सिर्फ स्काइप के माध्यम से सारे मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं को ई-मेल के माध्यम से याचिका दायर करनी होगी। देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रकोप के बाद हाईकोर्ट 15 मार्च से केवल अति महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करते आ रहा है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन ने 24 मार्च को आदेश दिया था कि उच्च न्यायालय, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर इसकी सर्किट बेंच और जापलाइगुड़ी तथा जिला अदालतों की कार्यवाही मौजूदा स्थिति के कारण 25 मार्च से 9 अप्रैल तक निलंबित रहेगी।