फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calcutta High Court YouTube Channel Obscene Video news updates Cyber Crime Hacking during live streaming

Calcutta High Court: साइबर अपराधियों ने हाईकोर्ट के यूट्यूब चैनल पर चलाई अश्लील वीडियो; सुनवाई के दौरान हैकिंग

Tue, 29 Oct 2024 12:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 12:36 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के बाद अब साइबर अपराधियों ने कलकत्ता हाईकोर्ट को निशाना बनाया है। लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान साइबर अपराधियों ने हाईकोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक कर लिया और उस पर अश्लील वीडियो चला दी। इसके चलते, हाईकोर्ट की लाइव-स्ट्रीमिंग को तुरंत रोकना पड़ा। इस मामले को लेकर कोलकाता पुलिस के साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Calcutta High Court YouTube Channel Obscene Video news updates Cyber Crime Hacking during live streaming
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

साइबर अपराधियों ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक कर लिया। यह वाक्या तब हुआ, जब अवकाश पीठ एक मामले की सुनवाई कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट के यूट्यूब चैनल पर एक अश्लील वीडियो प्रसारित किया गया, जिसके बाद हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग तुरंत रोक दी गई। खबरों के मुताबिक, कुछ देर के व्यवधान के बाद, एक अलग लिंक का उपयोग करके लाइव-स्ट्रीमिंग फिर से शुरू की गई। मामला सामने आने के बाद कोलकाता पुलिस के साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा, घटना कैसे हुई, इसकी जांच हाईकोर्ट की आईटी सेल कर रही है। इससे पहले, साइबर अपराधियों ने सुप्रीम कोर्ट का भी यूट्यूब चैनल हैक कर लिया था। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कलकत्ता हाईकोर्ट की आज सुबह अवकाश पीठ चल रही थी। कोर्ट नंबर सात में जस्टिस सुभेंदु सामंतर सुनवाई कर रहे थे। कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यूट्यूब चैनल पर कुछ अश्लील तस्वीरें प्रसारित हुईं। आपत्तिजनक फुटेज प्रसारित होने के बाद लाइव-स्ट्रीमिंग तुरंत रोक दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed