{"_id":"5c18b263bdec22570b2fcab5","slug":"calcutta-high-court-asks-bjp-to-give-three-tentative-dates-for-the-rath-yatra-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ यात्रा मुद्दे पर ममता सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने भाजपा से मांगी संभावित तिथियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रथ यात्रा मुद्दे पर ममता सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने भाजपा से मांगी संभावित तिथियां
Tue, 18 Dec 2018 02:10 PM IST
सोनू शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : social media
पश्चिम बंगाल में भाजपा की रथ यात्रा मुद्दे पर ममता सरकार को हाईकोर्ट ने जोरदार झटका दिया है। अदालत ने भाजपा से रथ यात्रा की तीन संभावित तिथियां मांगी हैं। साथ ही अदालत ने 13 दिसंबर को भाजपा प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के बीच हुई बैठक की वीडियो फुटेज के लिए भी एडवोकेट जनरल (राज्य सरकार) से पूछा। अब इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन
बता दें कि टीएमसी सरकार ने भाजपा की राज्य में रथ यात्रा निकालने की अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद भाजपा ने अदालत का रूख किया था। दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार का कहना था कि उसे खुफिया जानकारी मिली है कि रथ यात्रा से राज्य के उन हिस्सों में सांप्रदायिक माहौल खराब हो सकता है, जहां से वो प्रस्तावित है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के इस फैसले की भाजपा ने कड़ी निंदा की थी। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ उनकी पार्टी हाईकोर्ट में अपील करेगी, जबकि दिलीप घोष ने राज्य सरकार के इस फैसले को पूरी तरह से अलोकतांत्रिक बताया है।
विज्ञापन
West Bengal: Calcutta HC asks BJP to give three tentative dates for the 'Rath Yatra'. Court also asked Advocate General (state government)* for the video footage of the meeting held between BJP delegates & the state government on December 13. Matter fixed for hearing for tomorrow https://t.co/rOvWFM7mxu
— ANI (@ANI) December 18, 2018