फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calcutta High Court accepts PIL demanding CBI investigation into the fake vaccine case hearing tomorrow

पश्चिम बंगाल: फर्जी टीकाकरण की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई कल

Tue, 29 Jun 2021 03:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 29 Jun 2021 03:50 PM IST
सार

फर्जी टीकाकरण मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में अधिवक्ता संदीपन दास द्वारा एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इसमें राज्य में वैक्सीन घोटाले की सीबीआई द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी।
 

विज्ञापन
Calcutta High Court accepts PIL demanding CBI investigation into the fake vaccine case hearing tomorrow
कोलकाता हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में नकली वैक्सीन मामले की सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई कल यानी बुधवार को होगी। बता दें कि इस मामले के खिलाफ अधिवक्ता संदीपन दास द्वारा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिसमें राज्य में वैक्सीन घोटाले की सीबीआई द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी और अब कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फर्जी कोरोना वैक्सीनेशन कैंप के मामले में फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब को पुलिस ने पकड़ा था और जब पूछताछ हुई तो कई हैरान करने वाले खुलासे भी हुए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में कोविशील्ड की जगह निमोनिया की वैक्सीन लगाई जा रही थी। देबांजन देब के कई टीएमसी नेताओं से संपर्क की बात कही गई. इसकी जांच भी हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी देबांजन देब कोविशील्ड के ग्राफिक्स को प्रिंट करके वैक्सीन पर लगाता था। यह भी पता चला है कि पिछले साल देबांजन ने सैनेटाइजर का कारोबार शुरू किया था। वो सैनेटाइजर भी नकली निकला था। देबांजन चार से पांच बार कैंप लगाकर करीब दो सौ लोगों को नकली वैक्सीन की डोज दे चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed