फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cal HC stays further probe in 47 FIRs against BJP workers in Nandigram

कलकत्ता हाईकोर्ट: भाजपा नेताओं पर दर्ज 47 मामलों में पुलिस की विस्तृत जांच पर अंतरिम रोक, अदालत ने दिया आदेश

Tue, 02 Jul 2024 08:33 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 02 Jul 2024 08:33 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले और बाद में भाजपा नेताओं पर 47 एफआईआर दर्ज की हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि जब तक प्रारंभिक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस मामले में आगे की जांच नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन
Cal HC stays further probe in 47 FIRs against BJP workers in Nandigram
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ विस्तृत जांच पर अंतरिम रोक लगा दी है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में लोकसभा चुनाव से पहले और बाद में 47 भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा 
इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है। तृणमूल कांग्रेस सरकार पर गलत इरादे से भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज कराने का आरोप लगाया गया है। अदालत ने कहा कि इस मामले में पहले पुलिस की प्रारंभिक जांच पूरी होनी चाहिए। जब तक प्रारंभिक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच में आगे नहीं बढ़ सकती। उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने राज्य सरकार से जवाब मांगते हुए एक हलफनामा दायर करने को कहा। उन्होंने कहा कि हलफनामा दायर होने के बाद उस याचिका पर फैसला लिया जा सकता है, जिसमें बताया गया है कि एफआईआर गलत इरादे से दर्ज की गईं थीं। न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने राज्य सरकार से यह भी कहा कि याचिका में कही गई बातों पर भी ध्यान दें।

विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं को भी एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने के निर्देश
अदालत ने याचिकाकर्ताओं को भी एक सप्ताह की भीतर अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ताओं में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत नौ लोग शामिल है। अदालत ने कहा है कि हलफनामा दायर किए जाने के बाद इस मामले में विस्तृत जांच को लेकर आगे की सुनवाई हो सकती है। इससे पहले अदालत में सुवेंदु अधिकारी समेत नौ भाजपा कार्यकर्ताओं ने याचिका दायर की थी। याचिका में दावा किया गया था कि भाजपा के नौ कार्यकर्ताओं के खिलाफ गलत इरादे से नंदीग्राम पुलिस थाने में 47 मामले दर्ज किए गए। ये पूरे मामले लोकसभा चुनाव के पहले और बाद, 40 दिनों के भीतर दर्ज किए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed