{"_id":"5d2af22a8ebc3e6c9b480388","slug":"cabinet-reshuffle-in-goa-pramod-sawant-said-portfolios-to-new-ministers-will-be-allocated-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के नए मंत्रियों को सोमवार को मिलेंगे मंत्रालय, उपमुख्यमंत्री बनेंगे कावलेकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा के नए मंत्रियों को सोमवार को मिलेंगे मंत्रालय, उपमुख्यमंत्री बनेंगे कावलेकर
Sun, 14 Jul 2019 02:43 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
गोवा कैबिनेट में चार नए मंत्रियों को शामिल किया गया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को बताया कि राज्य कैबिनेट में शामिल हुए चार नए मंत्रियों को सोमवार को उनके मंत्रालय आवंटित किए जाएंगे। सावंत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पूर्व में विपक्ष के नेता रहे चंद्रकांत कावलेकर को उपमुख्यमंत्री के तौर पर नामित किया जाएगा, लेकिन उन्होंने कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
राज्य विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को आरम्भ होगा। यह पूछे जाने पर कि नए मंत्री सदन में प्रश्नों का जवाब कैसे दे पाएंगे, सावंत ने कहा, ‘मैं उनकी मदद करुंगा।’ गोवा में 10 कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद सावंत ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया था।
विज्ञापन
उन्होंने मंत्रिमंडल में बदलाव के लिए सहयोगी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन सदस्यों और एक निर्दलीय सदस्य को मंत्री पद से हटा दिया था। गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले माइकल लोबो और भाजपा में शामिल होने वाले 10 में से तीन विधायकों चंद्रकांत कावलेकर, जेनिफर मोन्सेराते और फिलिप रोड्रिगेज ने नए मंत्रियों के तौर पर शपथ ली थी।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री ने एक अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना के अनुसार चार मंत्रियों- उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, जल संसाधन मंत्री विनोद पालेकर, ग्रामीण विकास मंत्री जयेश सालगांवकर (सभी जीएफपी विधायक) और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे (निर्दलीय) को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।
कांग्रेस के 10 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हुए थे। इसके साथ ही 40 सदस्यीय सदन में भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। सरदेसाई ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के 10 विधायकों को भाजपा में शामिल करना दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा स्थापित परंपरा को खत्म करना है।