फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet ministry approves new appointments in Railway Management Service

Railway: रेल हादसे से सतर्क केंद्र सरकार, कैबिनेट ने रेलवे प्रबंधन सेवा में नई नियुक्तियों को दी मंजूरी

Tue, 31 Oct 2023 01:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 31 Oct 2023 01:17 AM IST
सार

रेल मंत्रालय ने भारत सरकार को नई नियुक्तियों के लिए सुझाव भेजे थे, जिसे सरकार ने सोमवार को स्वीकार कर लिया। भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के लेवल 16 के 10 पदों पर नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
Cabinet ministry approves new appointments in Railway Management Service
Railway Board

विस्तार

आंध्र प्रदेश में हुए ट्रेन हादसे के बाद भारत सरकार सतर्क हो गई है। हादसे के एक दिन बाद ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेलवे में नई नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है। रेल मंत्रालय ने भारत सरकार को नई नियुक्तियों के लिए सुझाव भेजे थे, जिसे सरकार ने सोमवार को स्वीकार कर लिया। भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के लेवल 16 के 10 पदों पर नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम दो रेलगाड़ियों की टक्कर हो गई थी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ 40 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने हादसे के कारणों की आशंका जताई थी। ईसीओआर सीपीआरओ बिस्वजीत साहू ने बताया था कि आशंका है कि एक भूल के कारण हादसा हुआ है। शायद विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन सिग्नल ओवरशूटिंग की है। सीपीआरओ ने बताया था कि ओवरशूटिंग का मतलब यह है कि जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने के बजाए गलती से आगे बढ़ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
हादसे के बाद, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी किया था। बयान में पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्होंने अलामांडा और कांतकपल्ले खंड के बीच दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed