फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet Meeting Updates: Govt approves hike in sugarcane fair price, no move on 7th pay commission

कैबिनेट बैठक: गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा, अधर में लटकी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें

Thu, 25 May 2017 06:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 25 May 2017 06:47 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Meeting Updates: Govt approves hike in sugarcane fair price, no move on 7th pay commission
arun jaitely
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सातवें वेतन आयोग को लेकर 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को झटका लगा है। कैबिनेट में सातवें वेतन आयोग को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया। इस कैबिनेट बैठक में तमाम महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिसमें गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के साथ ही फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड को खत्म करने का निर्णय महत्वपूर्ण रहा। कैबिनेट बैठक में मेक इन इंडिया को लेकर नई पॉलिसी पर भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड को खत्म करने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में गन्ने की खरीद मूल्य में भी सरकार ने इजाफा किया है। सरकार ने गन्ने की कीमत प्रति क्विंतल 25 रुपए बढ़ा दी है। मेक इन इंडिया को लेकर कैबिनेट ने नई पॉलिसी पर फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में नोएडा-ग्रेटर नोडएा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी घोषणा की। सरकार ने इसकी लागत की घोषणा करते हुए पूरे प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी। सरकार ने 29.707 किमी के इस प्रोजेक्ट में 5503 करोड़ रुपए की लागत आने की बात कही। कैबिनेट की बैठक में असम के कामरूप में एम्स बनाने का निर्णय लिया गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी घोषणा की।



इस कैबिनेट बैठक में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर सभी केंद्रीय कर्मचारियों की नजरें जमीं थी, पर कैबिनेट बैठक में इसमें कोई फैसला नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed