{"_id":"6143bd9c8ebc3ea6a9532ac2","slug":"cabinet-expansion-will-be-soon-in-rajasthan-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरबदल: माकन बोले- राजस्थान में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, पायलट पर फैसला मेरे लेवल की बात नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेरबदल: माकन बोले- राजस्थान में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, पायलट पर फैसला मेरे लेवल की बात नहीं
Fri, 17 Sep 2021 03:27 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:27 AM IST
सार
राज्य के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने कहा कि अगर अशोक गहलोत की तबीयत ठीक होती तो कैबिनेट विस्तार हो चुका होता।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अजय माकन
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस में विवाद को सुलझाने और नेताओं के बीच संतुलन बैठाने को लेकर पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को केंद्रीय टीम में शामिल किए जाने की अटकलों पर राज्य के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने साफ किया कि सचिन का राष्ट्रीय स्तर पर क्या करना है, यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेना है, मेरे लेवल की बात नहीं है। प्रदेश स्तर पर जो बदलाव किए जाने हैं, इसका रोड मैप तैयार है, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के चलते रुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छोटी प्रदेश कार्यकारिणी बन चुकी है और संगठन का काम जारी है। जिला अध्यक्ष, निगमों के अध्यक्ष और कैबिनेट विस्तार जल्द होना है।
आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई और वे अभी भी घर से ही काम कर रहे हैं ऐसे में कुछ समय के लिए रुका हुआ है। राजस्थान में किसको क्या करना है, क्या पहले करना है, क्या बाद में करना है सब चीजें लाइन से हैं।
विज्ञापन