फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet expansion, Six ministers resign of Modi Cabinet

अंतिम दौर में मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, रूडी समेत 6 मंत्रियों ने सौंपे इस्तीफे

Sat, 02 Sep 2017 03:45 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Sep 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
Cabinet expansion, Six ministers resign of Modi Cabinet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद अंतिम दौर में पहुंच गई है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार 2 सितंबर की शाम या 3 सितंबर के सुबह कर सकते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार में होने वाले फेरबदल को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शाह ने गुरूवार को सरकार से विदा होने वाले करीब 8 मंत्रियों को अलग-अलग समय पर बुलाकर उनसे मुलाकात की है।
विज्ञापन


तो एआईडीएमके कोटे से सरकार में शामिल होने वाले एम थंबीदुरई ने भी शाह से मुलाकात की है। एआईडीएमके की ओर से सरकार में शामिल होने वाले नेताओं में दूसरा नाम वी मैत्रेयन का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा, कलराज, बालियान, रूडी , महेंद्र पांडेय, निर्मला सितारमन और गिरिराज ने सौंपे इस्तीफे!
सूत्र बताते हैं कि मोदी सरकार के करीब आधा दर्जन मंत्रियों उमा भारती, कलराज मिश्र, राजीव प्रताप रूडी , निर्मला सितारमन और गिरिराज सिंह सरीखे मंत्रियों ने अपने इस्तीफे संगठन महामंत्री राम लाल को सौंप दिए हैं।

हालांकि राजीव प्रताप रूडी और महेंद्र पांडे के इस्तीफे का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। बाकी लोगों के इस्तीफे की प्रक्रिया को अभी पार्टी ने गोपनीय रखा है। इस्तीफा देने वाली एक मंत्री ने अमर उजाला को बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार से बाहर होने वाले मंत्रियों को अलग-अलग मिलने के लिए बुलाया था।

शाह ने इस्तीफा देने वाले एक मंत्री से कहा कि आप मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिजिए। इसपर उक्त मंत्री ने कहा कि कब देना है। इसके बाद शाह ने बगल में बैठे संगठन महामंत्री राम लाल से पूछा कब इस्तीफा लेना है।

राम लाल ने कहा कि 1 घंटे के अंदर दे दिजिए। उक्त मंत्री ने तत्काल इस्तीफा लिखते हुए संगठन महामंत्री को सौंप दिया। शाह और राम लाल की ऐसी ही चर्चा करीब उन सभी मंत्रियों से हुई जिनसे इस्तीफा मांगा गया है।

पिछले दफे भी मोदी मंत्रिमंडल में हुए विस्तार से चंद घंटे पूर्व अमित शाह ने सरकार में शामिल होने और बाहर जाने वाले नेताओं को बुलाकर पीएम की मंशा से उन्हें अवगत कराया था। 

राजभवन जाएंगे कलराज, इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की होगी संगठन में नियुक्ति

Cabinet expansion, Six ministers resign of Modi Cabinet
इस्तीफा देने वाले कलराज मिश्र जल्द ही किसी राजभवन की शोभा बढाते नजर आएंगे। तो शेष मंत्रियों की नियुक्ति संगठन में की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि त्यागपत्र देने वाले मंत्रियों को शाह ने कहा है कि वे अगले दो-तीन दिनों के बाद उनके साथ विस्तार से चर्चा करेंगे।

इसके अलावा चौधरी बीरेंद्र सिंह को शाह पहले ही सरकार से बाहर जाने के संकेत दे चुके हैं। तो यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाए गए महेंद्र पाण्डे ने भी मंत्रीपद से इस्तीफा देकर सरकार से बाहर का रास्ता पकड़ लिया है। प्रदेश के ब्राहण समीकरण को साधने के लिए शाह ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बैठाया है। 

चुनावी राज्यों के चेहरों को मिलेगी सरकार में तरजीह

Cabinet expansion, Six ministers resign of Modi Cabinet
सूत्र बताते हैं कि मंत्रीमंडल विस्तार में चुनावी राज्यों को तरजीह मिलेगी। सबसे बडा झटका यूपी को लगने वाला है। सरकार से बाहर होने वाले मंत्रियों में करीब 5 मंत्री यूपी से हैं। बताया जा रहा है कि कर्नाटक से पार्टी के वरिष्ठ सांसद प्रहलाद जोशी और सुरेश अंगडी का सरकार में शामिल होना तय है। इसके अलावा राष्ट्रीय संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ महासचिव भूपेंद्र यादव भी सरकार में जाएंगे।

इसके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर और डा जितेंद्र सिंह के विभागों में बदलाव हो सकता है। वैसे इन दोनों नेताओं पर भी मंत्रिमंडल से बाहर जाने की तलवार लटकी हुई है। बिहार से जदयू कोटे से आरसीपी सिंह मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। तो सरकार में ओम माथुर और बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह का मंत्री बनना तय है। 

मंत्रिमंडल विस्तार पर संघ की भी लगेगी मुहर

Cabinet expansion, Six ministers resign of Modi Cabinet
मंत्रियों से इस्तीफे लेने और नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किए जाने की कवायद को अंतिम रूप देने के बाद अमित शाह उस पर संघ नेतृत्व की भी अंतिम मुहर लगवाएंगे। संघ समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए शाह वृ्ंदावन पहुंचे हैं। वैसे तो उनका यहां 31 अगस्त शाम 8 बजे से 3 सितंबर को शाम 6 बजे तक रहने का कार्यक्रम जारी हुआ है।

मगर सूत्र बताते हैं कि शाह अपने कार्यक्रम में बदलाव कर सकते हैं। शाह के अलावा गृृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी 2 से 3 सितंबर के बीच वृृंदावन में संघ की समन्वय बैठक में रहना है। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिकता तय होने के बाद उन्हें भी कार्यक्रम में तबदीली किए जाने को कहा जा सकता है।

जिस तरह से शाह ने सरकार से बाहर किए जाने वाले मंत्रियों को तलब कर इस्तीफे मांग लिए हैं। उससे माना जा रहा है कि अगले 72 घंटो में मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। 1 सितंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बालाजी दर्शन के लिए तिरूपति जा रहे हैं। वहां उनका एक आम नागरिकों के जरिए अभिनंदन का भी कार्यक्रम है। उनके 2 सितंबर को दोपहर तक लौटने की संभावना है।

इसलिए कहा जा रहा है कि मंत्रीमंडल का विस्तार 2 सितंबर की शाम या 3 सितंबर की सुबह होगा। 3 सितंबर दोपहर 12 बजे के करीब पीएम मोदी को चीन यात्रा के लिए रवाना होना है। यदि शाह के प्रस्तावों पर संघ ने मुहर लगा दी तो मोदी का मंत्रिमंडल विस्तार अगले 72 घंटो में संपन्न हो जाएगा। वैसे कवायद अंतिम दौर में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed