फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet clears draft bill for establishment of National Homeopathy Commission

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग की स्थापना के लिए विधेयक के मसौदे को दी मंजूरी

Fri, 28 Dec 2018 06:28 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 28 Dec 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Cabinet clears draft bill for establishment of National Homeopathy Commission
प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) की स्थापना के लिए विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी। यह पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा नियामक संस्था केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद (सीसीएच) की जगह एक नई संस्था का गठन करेगा।

विज्ञापन

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) विधेयक, 2018 का मसौदा राष्ट्रीय आयोग के गठन का उल्लेख करता है। आयोग के अंतर्गत तीन स्वायत्त परिषदें होंगी। होम्योपैथी शिक्षा परिषद द्वारा दी जाने वाली होम्योपैथी शिक्षा के संचालन की जिम्मेदारी स्वायत्त परिषदों पर होंगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। इसमें कहा गया है कि मूल्यांकन और योग्यता निर्धारण परिषद, होम्योपैथी के शैक्षिक संस्थाओं का मूल्यांकन करेगा और मंजूरी प्रदान करेगा। नीति और पंजीयन परिषद होम्योपैथी के चिकित्सकों का पंजीयन करेगा और एक राष्ट्रीय रजिस्टर बनाएगा। इसके अतिरिक्त इलाज से संबंधित नीतिगत मामले राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के अधिकार क्षेत्र में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक प्रवेश परीक्षा और एक्जिट परीक्षा कराने का भी प्रस्ताव किया गया है। प्रेक्टिस करने के इच्छुक सभी स्नातकों को इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना होगा। इसके अतिरिक्त शिक्षकों की योग्यता परीक्षा का भी प्रस्ताव है। इस परीक्षा से शिक्षकों की नियुक्ति और पदोन्नति के पूर्व उनकी योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा। मसौदा विधेयक का लक्ष्य होम्योपैथी की मेडिकल शिक्षा में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की तर्ज पर सुधार लाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed