फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAA protest, two friends planning to burn ATM and bus arrested

Caa Protest: बस और एटीएम जलाने की योजना बना रहे दो दोस्त गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2020 04:59 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Apr 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
CAA protest, two friends planning to burn ATM and bus arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

तेलंगाना मे राज्य परिवहन की बस और निजी बैंक का एटीएम जलाने की योजना बना रहे दो दोस्तों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को डर था कि संशोधित नागरिकता अधिनियम लागू होने के बाद उनके समुदाय को देश से निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र 20 और 22 साल है। उन दोनों ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों, शाहीन बाग और हाल ही में भड़के दिल्ली दंगों को देखा था। पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीएए के बारे में दिए जा रहे भाषणों से उन्हें लगता था कि केंद्र द्वारा सीएए के कार्यान्वयन के बाद उन्हें देश से निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उन्होंने पिछले दो महीने में राज्य परिवहन की बस, निजी बैंक के एटीएम और शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित पूजास्थलों में आग लगाने की योजना बनाई थी। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 435 और धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed