{"_id":"5e502b338ebc3ef3d41c006f","slug":"caa-has-nothing-to-do-with-indian-citizens","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए का भारतीय नागरिकों से कोई लेना देना नहीं : वेंकैया नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएए का भारतीय नागरिकों से कोई लेना देना नहीं : वेंकैया नायडू
Sat, 22 Feb 2020 12:41 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का भारतीय नागरिकों से कोई लेनादेना नहीं है। यह पड़ोसी देशों में अत्याचार सह रहे अल्पसंख्यकों को मदद दिलाने का कानून है।
विज्ञापन
छात्रों व पीएसजी संस्थान के शिक्षकों से बात करते हुए नायडू ने कहा, विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र में जरूरी है लेकिन इसके नाम पर हिंसा स्वीकार्य नहीं है और जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे राष्ट्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रदर्शन शांतिपूर्ण और लोतांत्रिक ढंग से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
देश की एकता और अखंडता के खिलाफ बोलने की किसी को अनुमति नहीं दी जा सकती। नायडू ने देश में ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित करने की मांग की जिसमें छात्रों को देश के इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों का ज्ञान कराया जाए और इसका सम्मान करना सिखाया जाए। साथ ही हमारी भाषाओं को भी आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने लोगाें से अपनी मातृभाषा का इस्तेमाल करने की भी अपील की।
विज्ञापन