फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAA completely insignificant in Assam says CM Himanta Biswa Sarma as DGP appeals for calm protests news and up

Assam: 'असम में बेमतलब है सीएए..', सीएम सरमा का दावा- हां नागरिकता के लिए सबसे कम आवेदन आएंगे

Thu, 14 Mar 2024 03:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 14 Mar 2024 03:09 PM IST
सार

हिमंत बिस्व सरमा ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असम में 14 लोकसभा सीट में से 13 पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आएंगे।

विज्ञापन
CAA completely insignificant in Assam says CM Himanta Biswa Sarma as DGP appeals for calm protests news and up
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : twitter/himantabisw

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को दावा किया कि असम के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पूरी तरह निरर्थक है और राज्य से भारत की नागरिकता के लिए सबसे कम संख्या में आवेदन आएंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों को सहूलियत देते हुए एक पोर्टल लॉन्च किया था।
विज्ञापन


इस पर असम सीएम ने कहा, ‘‘सीएए असम में पूरी तरह निरर्थक है और पोर्टल में राज्य से सबसे कम संख्या में आवेदन होंगे।’’ उन्होंने कहा कि अधिनियम में बिल्कुल स्पष्ट है कि नागरिकता के लिए आवेदन तभी दिया जा सकता है, जब कोई 31 दिसंबर 2014 से पहले देश में आया हो और असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के तैयार होने के बाद जिन लोगों को इसमें अपने नाम नहीं मिले हैं और जिन्होंने आवेदन किया था। केवल ऐसे लोग ही सीएए के लिए आवेदन देंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असम में 14 लोकसभा सीट में से 13 पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम डीजीपी ने प्रदर्शनकारियों से की ये अपील
दूसरी तरफ असम के डीजीपी जीपी सिंह ने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर हिंसा के बजाय शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीकों से मुद्दों को हल करें। गौरतलब है कि राज्य में अलग-अलग संगठन नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के छात्र संघों की शीर्ष संस्था नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एनईएसओ) ने बुधवार को पूरे क्षेत्र में सीएए के नियमों की प्रतियां जलाईं और कानून को तत्काल रद्द करने की मांग की। वहीं ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) ने भी दिन में सभी जिला मुख्यालयों में सत्याग्रह किया।


डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘31 जनवरी 2023 से असम सरकार द्वारा प्रतिष्ठित असम पुलिस का नेतृत्व करने का अवसर दिए जाने के बाद, मैं प्रत्येक पुलिसकर्मी के सभी प्रमाणिक कार्यों के लिए जिम्मेदार और जवाबदेह हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘मजबूत नेतृत्व में टीम असम के लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed