फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bypolls may be announced on 3 Lok Sabha seats including Wayanad and 49 assembly seats in 13 states

Bypolls: दो लोकसभा और 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान; 13 नवंबर को मतदान, 23 को आएंगे नतीजे

Tue, 15 Oct 2024 04:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 15 Oct 2024 04:15 PM IST
सार

Bypolls Dates: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ-साथ देश में खाली विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनावों की तारीखों का एलान किया है। बता दें कि देश के तमाम राज्यों में 48 विधानसभा सीट और दो लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

विज्ञापन
Bypolls may be announced on 3 Lok Sabha seats including Wayanad and 49 assembly seats in 13 states
लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के तमाम राज्यों में खाली पड़ी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने देश में खाली लोकसभा की दो और विधानसभा 48 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान किया है। चुनाव आयोग के अनुसार 13 नवंबर को दो लोकसभा और 48 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी और 23 नवंबर को ही इन सभी सीटों के परिणाम आएंगे।
विज्ञापन


लोकसभा की खाली हैं तीन सीटें
लोकसभा की खाली पड़ी केरल की वायनाड लोकसभा सीट काफी प्रमुख सीट मानी जा रही है, क्योंकि पिछली बार यहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां सांसद रहे थे। हालांकि इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़कर जीतने के बाद उन्हें एक सीट खाली पड़नी थी। जिसमें उन्होंने अपने पार्टी की परंपरागत रायबरेली सीट को अपने पास रखते हुए वायनाड सीट को खाली करते हुए इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने मौके पर ही लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का नाम घोषित किया था, और राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम जारी किया था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव
वहीं अन्य एक लोकसभा सीट की बात करें तो, इसमें महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट है। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 2024 में कांग्रेस नेता वसंतराव चव्हाण ने जीत हासिल की थी लेकिन चुनाव में जीत के कुछ महीने बाद ही उनके निधन से ये सीट खाली हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव?
अब राज्यों में खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की बात करें तो, देश की 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है। इसमें उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटें, राजस्थान की 7 विधानसभा सीटें, पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटें, असम की 5 विधानसभा सीटें, बिहार की 4 विधानसभा सीटें, पंजाब की 4 विधानसभा सीटें, कर्नाटक की 3 विधानसभा सीटें, केरल की 2 विधानसभा सीटें, मध्य प्रदेश की 2 विधानसभा सीटें, सिक्किम की 2 विधानसभा सीटें के साथ-साथ मेघालय, गुजरात, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की 1-1 विधानसभा सीटें शामिल हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed