{"_id":"5b41c47f4f1c1bc3248b50dd","slug":"bypassing-railway-recruitment-board-indian-railway-opened-its-doors-for-contractual-hiring","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का बड़ा फैसला, अब संविदा पर भी हो सकेंगी नियुक्तियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे का बड़ा फैसला, अब संविदा पर भी हो सकेंगी नियुक्तियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती में बर्बाद होने वाले समय को बचाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब रेलवे भर्ती बोर्ड से हटकर संविदा पर भी नियुक्तियां करने का फैसला लिया गया है। रेलवे के कुछ क्षेत्रों में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए रेलवे अब संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्तियां करेगा। इस फैसले से रेलवे ने भर्ती बोर्ड से हटकर अनुबंध पर नई नियुक्तियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों से भी काम लेने का फैसला लिया गया है। यह कर्मचारी स्टीम इंजन, विंटेज कोच, सिग्नल जैसी पुरानी संपत्तियों का रख-रखाव करने में मदद करेंगे। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि पुराने लोग स्टीम इंजन का रख-रखाव करने में प्रशिक्षित हैं। इसी वजह से उन्हें संविदा पर नियुक्त किया जा सकता है। आंचलिक अधिकारियों को पुराने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियुक्त करने का अधिकार दिया जा रहा है। इससे पुरानी धरोहरों को ठीक तरह से बचाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बता दें कि रेलवे के कई दफ्तरों में स्टेनोग्राफर और पीए की काफी कमी है। इसी समस्या से निपटने के लिए रेलवे ने संविदा पर स्टेनोग्राफर की नियुक्ति करने का आदेश दे दिया है। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियुक्त करने की अधिकतम आयु 65 साल है। इसके अलावा काम प्रभावित होने की समस्या का समाधान निकालते हुए रेलवे ने डाटा एंट्री ऑपरेटर या एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट के मौजूदा खाली पदों को भरने के लिए संविदा के आधार पर नियुक्ति करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन