{"_id":"60d35f1b10d92817956a5b5c","slug":"by-the-end-of-august-90-percent-of-cases-in-europe-will-be-of-delta-variants","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपियन एजेंसी का दावा: यूरोप में अगस्त के आखिर तक 90 फीसदी मामले डेल्टा वेरिएंट के होंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूरोपियन एजेंसी का दावा: यूरोप में अगस्त के आखिर तक 90 फीसदी मामले डेल्टा वेरिएंट के होंगे
Wed, 23 Jun 2021 09:49 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:49 PM IST
सार
यूरोपीय यूनियन की एजेंसी यूरोपीय सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ECDC) ने बुधवार को दावा किया है कि यूरोप में अगस्त के आखिर तक 90 फीसदी मामले डेल्टा वेरिएंट के होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। यूरोपीय यूनियन की एजेंसी यूरोपीय सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ECDC) ने बुधवार को दावा किया है कि यूरोप में अगस्त के आखिर तक 90 फीसदी मामले डेल्टा वेरिएंट के होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि डेल्टा वेरिएंट के कारण ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस समेत कई देशों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन सभी देशों में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की तेज रफ्तार के बावजूद संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है।अनुमान है कि डेल्टा वैरिएंट (B.1.617.2), अल्फा वैरिएंट (Β.1.1.7) की तुलना में 40 से 60 फीसदी अधिक तेजी से फैल रहा है। अल्फा वैरिएंट पहली बार ब्रिटेन में मिला था।
विज्ञापन
डेल्टा प्लस भी बना चिंता का विषय
भारत में बुधवार तक कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप में नए म्यूटेशन वाले वायरस के 40 नए मामले मिले। यह नया स्वरूप डेल्टा प्लस कहा जा रहा है, जिसमें के417एन म्यूटेशन है। इससे बचाव के लिए राज्यों को संक्रमितों की जांच और टीकाकरण बढ़ाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
अधिक संक्रामक होने की आशंका
वायरस के डेल्टा स्वरूप में म्यूटेशन से बने नए स्वरूप को डेल्टा प्लस कहा जा रहा है। इसके बारे में सबसे पहले 11 जून को इंग्लैंड के पब्लिक हेल्थ बुलेटिन में बताया गया। यह भारत में पहले मिले डेल्टा स्वरूप के उपवंश का माना जा रहा है। इसमें के417एन नामक स्पाइक प्रोटीन का म्यूटेशन है। यह म्यूटेशन दक्षिण अफ्रीका में मिले वायरस के बीटा स्वरूप में मिला था। वैज्ञानिकों को चिंता है कि डेल्टा प्लस स्वरूप डेल्टा से ज्यादा संक्रामक हो सकता है। देश के प्रमुख वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील के अनुसार डेल्टा प्लस में मौजूदा एंटीबॉडी को चकमा देने की क्षमता हो सकती है।
अब तक इन देशों में आए मामले
पिछले हफ्ते तक डेल्टा प्लस के 190 मामले सामने आ चुके थे। इनमें से ब्रिटेन में 36, जापान में 15, नेपाल में 3, पोलैंड में 9, पुर्तगाल में 22, स्विट्जरलैंड में 18 और अमेरिका में 83 मामले थे। भारत में अब तक 40 मामलों की पुष्टि हुई है, जो महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश में हैं। देश में डेल्टा प्लस का पहला मामला 5 अप्रैल को लिए सैंपल में था। वहीं ब्रिटेन में 26 अप्रैल को लिए 5 सैंपलों में इनकी पुष्टि हुई। यह सैंपल नेपाल और तुर्की से लौटे नागरिकों के संपर्क में आए लोगों के थे।