फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   by-polls for assembly seats in goa,delhi and andhra pradesh, parrikar cast his vote

विधानसभा उपचुनाव: दिल्ली में 1 बजे तक 27 फीसदी मतदान, गोवा में लगी लंबी लाइन

Wed, 23 Aug 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 23 Aug 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
by-polls for assembly seats in goa,delhi and andhra pradesh, parrikar cast his vote
manohar parrikar
देश के तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में वोटिंग शुरू हो गई है। दिल्ली की एक, गोवा की दो और आंध्र प्रदेश की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, आंध्र प्रदेश की नांदयाल विधानसभा सीट, दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट और गोवा में पणजी और वालपोई विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
विज्ञापन


12 बजे तक गोवा की दो सीटों पर 40 फीसदी तक मतदान हो चुका था। पणजी में 34.65 फीसदी और वालपोई में 40 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है। दिल्‍ली की बवाना विधानसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 27.5% फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 



पढ़ें- बवाना उपचुनाव LIVE: दो पो‌ल‌िंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से थोड़ी देर के ल‌िए मतदान बाध‌ित

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर समेत राज्य के कई दिग्गजों ने अपना वोट डाला। पर्रिकर ने सुबह 8.15 बजे अपना पणजी में वोट डाला। परिकर खुद इस सीट से खड़े हुए हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस की तरफ से गिरिश चोड़ानकर खड़े हैं। 
 



वालपोई में भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री विशवाजीत राणे को उतारा है।  इनके खिलाफ कांग्रेस ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री रवि नाईक के बेटे रॉय नाईक को मैदान में उतारा है।

भाजपा के लिए पणजी काफी मजबूत जगह 
भाजपा के लिए पणजी काफी मजबूत जगह है, क्योंकि 1994 से पार्टी यह सीट जीत रही है। पणजी के 30 बूथों पर मतदान हो रहा है, वहीं वालपोई के 46 बूथों पर मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी और 28 अगस्त को परिणामों की घोषणा की जाएगी। 


उपचुनावों में वीवीपैट मशीनों से हो रहा है मतदान
इन उपचुनावों में निर्वाचन आयोग वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल कर रहा है। आंध्र प्रदेश की नांदयाल सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सुबह 9 बजे तक इस सीट पर 17 फीसदी मतदान होने की खबर है। 11 बजे तक 30 फीसदी मतदान हो गया था। 
 
 

 


दिल्ली की एक सीट पर उपचुनाव
दिल्ली के बवाना विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुके हैं। उपचुनाव के लिए कुल 379 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 96 पोलिंग स्टेशनों को संवेदनशील बताया गया है। इस बार कुल 2.94 लाख मतदाता वोट करेंगे।

दिल्ली की बवाना सीट विधायक वेदप्रकाश के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। यहां आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ता रामचंद्र को उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव के नतीजे 28 अगस्त को आएंगे।

दो पोल‌िंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से कुछ देर के ल‌िए मतदान बा‌ध‌ित हुआ। ले‌क‌िन फिर दोबारा मतदान शुरू हो गया। दिल्ली की इस सीट पर 11 बजे तक 17 फीसदी मतदान हो चुका था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed