फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   by following these steps CBSE make question paper and delivers it to students

जानिए कैसे तैयार किया जाता है CBSE का पेपर और छात्रों तक कैसे पहुंचता है

Fri, 30 Mar 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Mar 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
by following these steps CBSE make question paper and delivers it to students
परीक्षा हॉल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा दसवीं का गणित और बाहरवीं का अर्थशास्त्र का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद इस मामले की जांच करने के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इसके अलावा मामले की जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद छात्रों और पैरेंट्स ने सीबीएसई की खामियों के लिए आलोचना की और उसपर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोबारा इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सीबीएसई ने सख्त कदम उठाए हैं। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे एक प्रश्नपत्र बनता है और बच्चों तक पहुंचाया जाता है।

विज्ञापन


1. जुलाई में सीबीएसई की एकेडमिक यूनिट हर विषय के आधार पर एकेडमिक सेशन के प्रश्नपत्रों का ब्लूप्रिंट बनाती है। इसमें आसान और कठिन सवालों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन


2. इसके बाद ब्लूप्रिंट को पेपर सेटर के पास भेज दिया जाता है जो उसके हिसाब से प्रश्न बनाते हैं। वह आसान, थोड़े मुश्किल और कठिन श्रेणियों के 60 प्रश्न बनाते हैं। किसी भी पेपर सेटर को यह नहीं पता होता है कि कौन से सवालों का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. इन प्रश्नों को मॉडरेटर्स के पास भेजा जाता है जो ब्लूप्रिंट और सिलेबस के आधार पर हर क्षेत्र को भेज देते हैं। अगस्त तक वह ए, बी, सी तीन सेट बनाते हैं। जिसमें सवाल या तो अलग हो सकते हैं या फिर नहीं भी। यह सभी सेट हाथों से लिखे जाते हैं ताकि लीक होने पर उस शख्स का पता किया जा सके।

4. बोर्ड सभी सेट्स के पेपर को सिक्योरिटी प्रिंटर्स के पास छपाई के लिए भेज देता है। यह प्रिंटर देशभर में मौजूद होते हैं और उन्हें सेंटर पर आधारित कोटा के आधार पर भेजा जाता है। इनमें परीक्षार्थियों की संख्या से ज्यादा या कम प्रश्नपत्र नहीं छापे जाते हैं।


5. परीक्षा से एक हफ्ते पहले प्रिंट किए गए प्रश्नपत्रों को एक सीलबंद डिब्बे में बंद करके सेंटर के नजदीक बने नामित बैंक में भेज दिया जाता है।

6. परीक्षा वाली सुबह सीबीएसई जांचकर्ता हर सेंटर भेजे जाते हैं। उन्हें एसएमएस के जरिए सूचना दी जाती है कि प्रश्नपत्र के कौन से सेट को बैंक से लेना है। परीक्षा से एक घंटे पहले जांचकर्ता बहुत से गार्ड के साथ मिलकर प्रश्नपत्र के सेट को सेंटर तक लाते हैं।

7. परीक्षा से लगभग 15 मिनट पहले डिब्बाबंद सील को तोड़कर प्रश्नपत्रों को बच्चों में वितरित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed